{"_id":"64a7294f7fb30e98fb04770c","slug":"175-sacks-of-wheat-stolen-by-masking-in-the-godown-faridpur-news-c-188-1-sbly1013-33-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गोदाम में नकब लगाकर गेहूं के 175 बोरे चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गोदाम में नकब लगाकर गेहूं के 175 बोरे चोरी
Fri, 07 Jul 2023 02:21 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 07 Jul 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
फरीदपुर। कस्बे में बुधवार रात चोर गल्ला व्यापारी के गोदाम में नकब लगाकर गेहूं के 175 बोरे चुरा ले गए। व्यापारी ने चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भुता थाना क्षेत्र के खरदाह निवासी अवधेश गुप्ता फरीदपुर में गल्ला खरीदने का काम करते हैं। अवधेश गुप्ता ने इसके लिए फरीदपुर नगर में राम रहीम बरात घर के पास एक गोदाम किराए पर ले रखा है। इसमें लगभग गेहूं के 500 बोरे रखे हुए थे। बुधवार रात चोर डीसीएम लेकर आए ओर गोदाम में नकब लगाकर गेहूं के 175 बोरे डीसीएम में लादकर ले गए। बृहस्पतिवार सुबह अवधेश गोदाम पर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। वहीं तीन दिन पूर्व लाइनपार सिसैया रोड पर व्यापारी ओमकार की दुकान का ताला तोड़कर गेहूं के 130 बोरे चोर चुरा ले गए थे। व्यापारी ओंकार ने मुकदमा दर्ज कराया था।