{"_id":"5cddc29dbdec220732262ecf","slug":"171558037149-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वुडरो की प्रिंसिपल के जवाब से प्रशासन असंतुष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वुडरो की प्रिंसिपल के जवाब से प्रशासन असंतुष्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। विधवा की बेटी की फीस माफ न करने के मामले में सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार ने वुडरो सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल को नोटिस जारी किया था। प्रधानाचार्य ने इसका जवाब भेजा है लेकिन सिटी मजिस्ट्रेट ने इसे असंतोषजनक बताया है। उन्होंने बताया कि 23 अप्रैल को मतगणना के बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
दर्जी चौक, बड़ा बाजार की रहने वाली पूजा शर्मा ने तीन बेटियां वुडरो सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ती हैं। उन्होंने आर्थिक संकट का हवाला देते हुए स्कूल की प्रधानाचार्य से यह अपील की थी कि उनके पति का देहांत इस साल जनवरी में हो गया है, इसलिए उसकी एक बेटी की फीस माफ कर दी जाए। इसके बावजूद उनकी स्कूल में कोई सुनवाई नहीं हुई। मामला सिटी मजिस्ट्रेट तक पहुंचा तो उन्होंने वुडरो की प्रिंसिपल को नोटिस देते हुए इसका जवाब मांगा था। इसमें उन्होंने स्कूल में शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत हुए प्रवेश सहित दूसरे कई बिंदुओं पर भी जानकारी चाही थी। स्कूल की प्रिंसिपल ने इसका उत्तर तो भेज दिया है लेकिन सिटी मजिस्ट्रेट ने इस पर असंतोष जाहिर किया है। उनका कहना है कि स्कूल के पक्ष से वह संतुष्ट नहीं है। इसलिए स्कूल के खिलाफ वोटिंग के बाद कार्रवाई की जाएगी।