{"_id":"5cb8e174bdec2214154ec039","slug":"171555620212-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतोष गंगवार बोले, कोई नहीं है टक्कर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतोष गंगवार बोले, कोई नहीं है टक्कर में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री एवं बरेली लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी संतोष गंगवार ने कहा कि शहर से लेकर गांव तक प्रधानमंत्री मोदी की लहर है। मोदी सरकार ने पिछले पांच साल में जितने काम किए हैं, उतने किसी सरकार ने नहीं किए। आगे भी सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचेंगी।
रेलवे जंक्शन के निकट एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि बेमेल गठबंधन के नेता सरकार बनाने के दावे कर रहे हैं, लेकिन उनमें दम नहीं है क्योंकि कोई 38 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है तो कोई 37 पर। जनता कांग्रेस या सपा-बसपा गठबंधन के झांसे में आने वाली नहीं। भाजपा राष्ट्रवादी सोच के साथ चुनाव मैदान में है। 20 अप्रैल को प्रधानमंत्री स्वयं बरेली और आंवला लोकसभा क्षेत्रों के मतदाताओं को संदेश देंगे। इसलिए जनता प्रधानमंत्री के भाषण को सुनने के लिए सैनिक पड़ाव आलमपुर के निकट पहुंचे। वार्ता में विधायक डॉ. अरुण कुमार, बहोरनलाल मौर्य, डॉ. डीसी वर्मा, हरीश श्रीवास्तव, संजीव अग्रवाल, अनिल शर्मा समेत कई नेता मौजूद थे।