{"_id":"5cb8e155bdec22141a4a3534","slug":"171555620181-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाटलिपुत्र रद्द.. जनसाधारण भी बरेली नहीं आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाटलिपुत्र रद्द.. जनसाधारण भी बरेली नहीं आई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पटरियों की मरम्मत के लिए लिया गया 9 घंटे का मेगा ब्लॉक यात्रियों पर भारी गुजरा। घंटों देरी से चलने के कारण गुरुवार को पाटलिपुत्र एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया। जनसाधारण एक्सप्रेस भी बरेली नहीं आई। इस ट्रेन को चंदौसी होते हुए मुरादाबाद भेजा गया। इसके अलावा अन्य ट्रेनें भी घंटों देरी से पहुंची। शाम पांच बजे के बाद रेल यातायात सामान्य होने पर यात्रियों को कुछ राहत मिली।
गुरुवार को रेलवे ने अप लाइन पर काकोरी से लक्सर और गजरौला से हापुड़ तक सुबह आठ से शाम पांच बजे तक नौ घंटे ट्रेनों का संचालन रोककर पटरियों और स्लीपरों की मरम्मत की। कई स्टेशनों के बीच पटरियां बदली गईं। देरी से चलने पर पाटलिपुत्र-अमृतसर एक्सप्रेस का संचालन रद्द कर दिया गया। जबकि सहरसा से आनंद विहार टर्मिनल जनसाधारण एक्सप्रेस को सीतापुर से चंदौसी होते हुए मुरादाबाद भेजा गया। ऐसे में ट्रेन के जंक्शन न आने पर इंतजार कर रहे यात्रियों को काफी दिक्कतें हुईं। इसके अलावा सहरसा अमृतसर जननायक एक्सप्रेस चार घंटे, सियालदह एक्सप्रेस एक घंटा, डिब्रूगढ़ अमृतसर एक्सप्रेस चार, काशी विश्वनाथ चार, नई दिल्ली राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस तीन और गुवाहाटी एक्सप्रेस आधा घंटा देरी से जंक्शन पहुंची। वहीं सीतापुर रोजा पैसेंजर शाहजहांपुर न आकर रोजा से ही वापस हो गई। शाम पांच बजे के बाद ट्रेनों का संचालन सामान्य हुआ।