{"_id":"5cb0eea0bdec22144b7f0ca0","slug":"171555099296-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीर्तन दरबार से आपसी सौहार्द का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीर्तन दरबार से आपसी सौहार्द का दिया संदेश
विज्ञापन
बरेली। खालसा साजना दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे कार्यक्रमों की शृंखला में शुक्रवार को मॉडल टाउन गुरुद्वारे से सौहार्द, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया गया। कवि दरबार में मुस्लिम कवियों ने काव्य पाठ कर संगत को निहाल किया।
कार्यक्रम में जालंधर से आए कवि करमजीत सिंह और रक्षपाल सिंह ने काव्य दरबार का शुभारंभ किया। अपनी कविताओं के जरिए उन्होंने संगत को खालसा के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराया फिर वैसाखी पर्व के महत्व की जानकारी दी। इसके बाद मलेरकोटला के जमीर अली समीर ने काव्य पाठ किया। उन्होंने कविता से संदेश दिया कि समाज के विकास के लिए एकता जरूरी है। ईश्वर, अल्लाह सब एक ही हैं। बस उनके नाम अलग-अलग हैं। संगत ने भी कवियों का जमकर उत्साह बढ़ाया। इसके उपरांत कमेटी की तरफ से कवियों को सम्मान से नवाजा गया। कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि 13 अप्रैल को गुरुद्वारे में कीर्तन दरबार सजाया जाएगा। इस दौरान सेकेट्री गुरचरण सिंह, रविंद्र पाल सिंह, दलजीत सिंह, रणजीत सिंह, जसवीर सिंह और चंद्र मोहन खन्ना आदि मौजूद रहे।