{"_id":"5caba5e5bdec221460793bb9","slug":"171554752997-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन ने दिए निर्देश, डाटा इंट्री ऑपरेटर पर कार्रवाई करे विश्वविद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन ने दिए निर्देश, डाटा इंट्री ऑपरेटर पर कार्रवाई करे विश्वविद्यालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी दस्तावेज तैयार कर के मामले में विजिलेंस ने पाया था दोषी
विज्ञापन
बरेली। निजी कॉलेज के छात्र की मार्कशीट और डिग्री में हेराफेरी करने के आरोपी डाटा एंट्री ऑपरेटर ओपी द्विवेदी के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन के विशेष सचिव मनोज कुमार ने कुलपति प्रो. अनिल शुक्ल को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि विजिलेंस की जांच के आधार पर अपर महाधिवक्ता से अभिमत लेकर कार्रवाई की जाए।
बता दें कि वर्ष 1998 में रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध नोएडा के कॉलेज में पढ़ने वाले बीटेक के एक छात्र की मार्कशीट और डिग्री बनाने के मामले में विश्वविद्यालय के डाटा एंट्री ऑपरेटर ओपी द्विवेदी ने हेराफेरी की थी। मामला संज्ञान में आने पर कॉलेज के प्राचार्य ने शासन में शिकायत की तो विजिलेंस जांच शुरू हो गई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर विजिलेंस ने डाटा एंट्री ऑपरेटर ओपी द्विवेदी पर मुकदमा चलाने को विश्वविद्यालय से मंजूरी मांगी थी। इसके बाद बीते बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय में कार्य परिषद की बैठक बुलाकर यह मुद्दा रखा गया और ओपी द्विवेदी के खिलाफ अभियोग चलाने के लिए मंजूरी दे दी गई। अब इस मामले में शासन के विशेष सचिव मनोज कुमार ने कार्रवाई के लिए कुलपति को पत्र लिखा है।