फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   प्लास्टिक की कुर्सी पर होता है दर्द, गुरु जी चाहें अच्छी कुर्सी

मूल्यांकनप्लास्टिक की कुर्सी पर होता है दर्द, गुरु जी चाहें अच्छी कुर्सी

Thu, 11 Apr 2019 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
प्लास्टिक की कुर्सी पर होता है दर्द, गुरु जी चाहें अच्छी कुर्सी
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में मूल्यांकन को आने वाले शिक्षकों की संख्या बुधवार को काफी बढ़ गई। इसके चलते मूल्यांकन केंद्र पर कुर्सियां कम हो गईं और फिर विश्वविद्यालय को खासा परेशान होना पड़ा। क्योंकि विश्वविद्यालय के पास प्लास्टिक की कुर्सियां उपलब्ध थीं और परीक्षक उन पर बैठना नहीं चाहते हैं। परीक्षकों का कहना है कि इन कुर्सियों पर ज्यादा देर बैठकर काम करने से पीठ में दर्द होने लगता है।
विज्ञापन

मूल्यांकन कार्य में तेजी लाने के लिए इस बार विश्वविद्यालय प्रशासन ने नियमों को कुछ शिथिल किया है। पहले पांच वर्ष अनुभव वाले परीक्षक कापियां जांचते थे, जिसे इस बार तीन साल कर दिया गया है। इसके अलावा मूल्यांकन शुल्क की दरों में भी बढ़ोतरी कर दी गई है। साथ ही मूल्यांकन केंद्र पर मिलने वाली सुविधाओं में भी इजाफा किया गया है। इसके चलते पिछले सालों के मुकाबले इस बार परीक्षकों की संख्या काफी बढ़ गई है। बुधवार को तो यह संख्या 600 से ऊपर पहुंच गई, जिसके चलते करीब सौ कुर्सियों की कमी पड़ गई। कमी पूरी करने के लिए मूल्यांकन केंद्र के स्टाफ को खासा परेशान होना पड़ा। क्योंकि विश्वविद्यालय के पास प्लास्टिक की कुर्सियां बची थी और परीक्षक आरामदेह न होने के चलते इन पर बैठकर काम करना पसंद नहीं करते। काफी प्रयासों के बाद दोपहर में कुर्सियों का इंतजाम किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed