फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   खुद भी वोट डालें, दूसरों को भी प्रेरित करें

खुद भी वोट डालें, दूसरों को भी प्रेरित करें

Fri, 15 Mar 2019 01:32 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 15 Mar 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
खुद भी वोट डालें, दूसरों को भी प्रेरित करें
बरेली। प्रभारी अधिकारी कार्मिक सत्येंद्र कुमार ने 18 साल पूरा करने वाले युवाओं से कहा कि वह पहली वार मतदान अवश्य करें क्योंकि उनका मतदान देश का भविष्य तय करेगा। सीडीओ ने कहा कि पहली बार बने मतदाता न केवल बल्कि अपने परिवार के बाकी सदस्यों को भी मतदान केंद्र पर ले जाकर मतदान कराएं। अपने पास पड़ोस को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। मतदाता जागरूकता के लिए छात्र-छात्राओं ने मानव श्रंखला बनाई।
विज्ञापन

बृज भूषण लाल पब्लिक स्कूल और राजकीय पॉलीटेक्निक पुरुष और महिला में 23 और 29 अप्रैल को होने वाले मतदान दिवस पर मानव श्रंखला बनाकर मतदाता जागरूकता अभियान का प्रारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं अपने घर और आस-पास रहने वालों को वोट हर हाल में डालने के लिए जागरूक करें। बताया कि राजकीय पॉलीटेक्निक में 15 मार्च को बीएलओ कैंप लगाया जाएगा। जिन छात्र-छात्राओं की 18 साल की उम्र पूरी हो चुकी है, वह बीएलओ से मिलकर फार्म छह भरकर अवश्य दे दें। जिनके नाम मतदाता सूची में दर्ज होने से छूट गए हैं, वह अपना नाम मतदाता सूची में बढ़वा लें। ताकि मतदान के दिन वह अपना वोट डाल सकें। मतदान कार्मिक प्रभारी ने इस मौके पर राजकीय पॉलीटेकिभनक के छात्र-छात्राओं से निर्वाचन संबंधी सवाल भी पूछे। सही उत्तर देने वालों को पुरस्कार स्वरूप चाकलेट दी। शिक्षक शिक्षिकाओं और छात्राओं को मतदान की शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर डीआईओएस अचल कुमार मिश्रा, नरेन्द्र कुमार बीबीएल प्रधानाचार्य दीपक अग्रवाल, डीपीओ युगल किशोर सागुड़ी, प्रभारी रवि शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed