{"_id":"5c6ef8eabdec2259e364f46d","slug":"171550776554-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईवीआरआई ने कश्मीरी छात्राओं पर कार्रवाई की रिपोर्ट एलआईयू को सौंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईवीआरआई ने कश्मीरी छात्राओं पर कार्रवाई की रिपोर्ट एलआईयू को सौंपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पुलवामा हमले के बाद सेना पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में आईवीआरआई प्रशासन ने कश्मीरी छात्राओं पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट एलआईयू को भेज दी है। आईवीआरआई ने इस मामले में कार्रवाई के लिए एलआईयू से तीन दिन का वक्त मांगा था।
आईवीआरआई की तीन छात्राओं के व्हाट्सएप पर सेना को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने की एलआईयू इंस्पेक्टर ने रिपोर्ट की दी थी। तीनों छात्राएं पीएचडी फर्स्ट वेटरनरी फिजियोलॉजी की डॉ. ओफाक, मास्टर ऑफ वेटरनरी साइंस की डॉॅ. शामिया इरशाद और वेटरनरी एक्सटेंशन एजूकेशन की डॉ. उमरिया फैयाज खानकसाई को इस मामले में चिह्नित किया गया था। मामला सामने आने के बाद आईवीआरआई की अनुशासन समिति ने बुधवार को तीनों छात्राओं पर कड़ा एक्शन लिया। उनकी फेलोशिप खत्म करने के साथ यह बाध्यता भी कर दी गई कि वे संस्थान की किसी प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकेंगी, न किसी अन्य गतिविधियों में संस्थान का प्रतिनिधित्व कर सकेंगी। छात्राओं को चेताया गया है कि दोबारा ऐसा मामला सामने आया तो उन्हें संस्थान से निकाल दिया जाएगा। आईवीआरआई के कुलसचिव राकेश कुमार ने बताया कि छात्राओं पर कार्रवाई के लिए तीन दिन का वक्त मांगा गया था। अब कार्रवाई की रिपोर्ट एलआईयू को दे दी है।