फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   रविवार को अप लाइन पर रहा पांच घंटे का ब्लॉक

रविवार को अप लाइन पर रहा पांच घंटे का ब्लॉक

Mon, 14 Jan 2019 01:28 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 14 Jan 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
रविवार को अप लाइन पर रहा पांच घंटे का ब्लॉक
बरेली। लखनऊ से दिल्ली की तरफ जाने वाले रेलवे ट्रैक पर पांच घंटे के ब्लॉक में कई महत्वपूर्ण ट्रेनें घंटों लेट चलीं। दर्जनों ट्रेनों के रद्द होने और रविवार को लंबे ब्लॉक की वजह से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। लखनऊ की तरफ से आने वाली ट्रेनों के रास्ते में ही अटकने की वजह से यात्रियों को सर्द हवा के चलते जंक्शन पर काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक 15211 जननायक एक्सप्रेस, 13151 सियालदाह एक्सप्रेस, 13307 किसान एक्सप्रेस, 13005 अमृतसर मेल, 24369 त्रिवेणी एक्सप्रेस सात से दस घंटे तक देरी से बरेली जंक्शन पहुंची। ऑपरेटिंग विभाग के मुताबिक अप लाइन पर मरम्मत कार्य की वजह से डाउन लाइन के जरिये ट्रेनों को कॉशन पर गुजारा गया। वहीं कई मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेनों को स्टेशन और हाल्ट के पास घंटों खड़ा रखा गया। कंट्रोल रूम के मुताबिक गोरखपुर पैसेंजर को उचौलिया के पास में कई घंटे खड़ा रखा गया, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

रविवार को 11.30 बजे से शुरू हुआ ब्लॉक 4.30 बजे खत्म हुआ। इस मेगा ब्लॉक में आलमनगर से मुरादाबाद के बीच करीब 28 जगह मरम्मत कार्य कराए गए। रेलवे भारी पटरी बिछाने का काम तेजी से बरेली सेक्शन में करवा रहा है। चौपुला क्रॉसिंग के पास, कैंट क्षेत्र, सीबीगंज स्टेशन के पास और यार्ड में रेलवे ट्रैक पर काम कराए गए। लगातार रेलवे ट्रैक पर चलने वाली मरम्मत को देख लगता है कि इस सर्दी कोहरा से ज्यादा मेगा ब्लॉक ट्रेनों की रफ्तार पर असर डालेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ट्रेनें रद्द रहीं
जनता एक्सप्रेस, राज्यरानी एक्सप्रेस, मुरादाबाद-चंदौसी पैसेंजर, वाराणसी एक्सप्रेस, डबल डेकर सुपरफास्ट, फरक्का एक्सप्रेस, जनसाधारण एक्सप्रेस आदि ट्रेनें रविवार को भी रद्द रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed