{"_id":"5c3b9839bdec22733e07ad76","slug":"171547409465-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपुला चौराहे पर पीएनजी लाइन में लगी आग, मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपुला चौराहे पर पीएनजी लाइन में लगी आग, मची भगदड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। टाइल्स बिछा रहे मजदूरों ने चौपुला चौराहे के फुटपाथ पर कुदाल मारकर पीएनजी लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद निगम का स्टाफ गैस रिसाव के पास ही अलाव जला गया, जिससे वहां आग लग गई। पीएनजी लाइन में लगी आग से उठती 20 फुट ऊंची लपटों को देखकर वहां भगदड़ मच गई। चार दमकल पहुंचीं, मगर पौन घंटे में भी आग नहीं बुझा सकीं। एसपी सिटी ने कंट्रोल रूम से इलाके की सप्लाई बंद कराई तो आग बुझाई जा सकी। बताया जाता है कि इस दौरान दो लोग आंशिक रूप से झुलस गए थे।
रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे कुछ लोग चौपुला चौराहे पर बिहारीपुर मोड़ पर नगर निगम के अलाव पर हाथ सेंक रहे थे। इसी बीच पीएनजी की पाइपलाइन ने गैस रिसाव के चलते आग पकड़ ली तो वहां भगदड़ मच गई। चर्चा है कि अलाव के पास बैठे दो लोग आंशिक रूप से झुलस भी गए। पाइपलाइन से लीकेज के चलते वहां 20 फुट ऊंची आग की लपटें उठने लगीं। इससे वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। चौराहे पर ड्यूटी कर रहे सिपाहियों ने सूचना दी तो कई थानों की पुलिस भी पहुंच गई और चौराहे को ब्लॉक कर दिया। एक-एक कर चार दमकल भी पहुंच गईं। मगर आधा घंटा बीतने के बाद भी पानी की बौछार का कोई असर नहीं दिख रहा था। मौके पर पहुुंचे एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने कई बार गैस सप्लाई बंद कराने को कॉल कराई लेकिन किसी ने नहीं सुना। इसके बाद गुस्साए एसपी सिटी ने खुद ही पीएनजी कंट्रोल रूम में फोन करके नाराजगी जताई तो चौपुला क्षेत्र की गैस सप्लाई बंद हुई। इसके बाद आग बुझ गई तो भीड़ और वाहनों का आवागमन शुरू हुआ। आग की सूचना पर एडीएम सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट भी मौके पहुंचे।
पीएनजी कंट्रोल रूम को सूचना देकर गैस सप्लाई बंद कराई तो आग बुझाई जा सकी। पुलिस ने मौके पर व्यवस्था बनाने का काम किया। आग लगने की वजह या किसकी लापरवाही है, यह प्रशासन या नगर निगम को तय करना है। - अभिनंदन सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम से सप्लाई बंद करा दी गई। पीएनजी हल्की गैस है जो रिसाव के बाद ऊपर को चलती है। कोई बड़ा नुकसान नहीं है। रिसाव की वजह की जांच कराएंगे। - अभिषेक पांडेय, पीएनजी अधिकारी