{"_id":"5c02ee64bdec224160711769","slug":"171543695972-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न गेटमैन ने खुद नियम तोड़ा मंत्री को भी नहीं तोड़ने दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न गेटमैन ने खुद नियम तोड़ा मंत्री को भी नहीं तोड़ने दिया
Updated Sun, 02 Dec 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कान्हा पशु आश्रय गृह जाने के दौरान खड़ौआ रेलवे क्रॉसिंग को नियम विरुद्ध तरीके से पार करने और उसे दबाव डालकर खुलवाने के मामले में रेलवे ने 24 घंटे में ही नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना समेत भाजपाइयों को क्लीन चिट दे दी है। मुरादाबाद मंडल के एडीआरएम शरद श्रीवास्तव ने बताया कि गेटमैन ने स्टेशन मास्टर से अनुमति लेकर ही फाटक खोला था।
शुक्रवार को नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, मेयर उमेश गौतम समेत तमाम अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि सीबीगंज के गांव खड़ौआ में बने कान्हा पशु आश्रय गृह का उद्घाटन करने जा रहे थे। खड़ौआ रेलवे फाटक बंद देख कुछ नेताओं एवं अधिकारियों ने गेटमैन से फाटक खोलने को कहा। फाटक नहीं खुला तो मंत्री सुरेश खन्ना गाड़ी से उतरकर पैदल ही फाटक पार कर गए। मंत्री को पैदल जाते देख गेटमैन ने फाटक खोल दिया। इस मामले में जागर संस्था के सचिव डॉ. प्रदीप कुमार ने रेलमंत्री से शिकायत की तो जांच के लिए मामला मुरादाबाद मंडल को सौंप दिया गया। वहां से 24 घंटे में ही क्लीनिचट दे दी गई जबकि डॉ. प्रदीप ने डीआरएम मुरादाबाद को शनिवार को इस मामले में ट्वीट कर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।
जब मंत्री का काफिला पहुंचा तभी फाटक बंद ही हुआ था, सिग्नल डाउन नहीं हुआ था। ऐसे में गेटमैन ने स्टेशन मास्टर से अनुमति लेकर गेट खोल दिया। इसमें कहीं कोई नुकसान या दबाव जैसी बात सामने नहीं आई है। - शरद श्रीवास्तव, एडीआरएम मुरादाबाद