{"_id":"5b6f32224f1c1bf2258b473b","slug":"171534013986-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर की क्लास में गए सीनियर तो होेंगे सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर की क्लास में गए सीनियर तो होेंगे सस्पेंड
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
MJP Rohilkhand university
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंजीनियरिंग विभाग में रैगिंग से हुए बवाल के बाद एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। विभागों को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि अगर सीनियर छात्र जूनियर की क्लास में जाते हैं तो उन्हें सीधे सस्पेंड किया जाए। विभागों के प्रॉक्टर्स को खुराफाती छात्रों की वीडियो और फोटोग्राफी कराने के निर्देश दिए हैं। उन पर जुर्माना डालने को भी कहा है। कुलपति के निर्देश पार मामले की जांच के लिए समिति बना दी गई है। समिति सोमवार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
विश्वविद्यालय के केमिकल इंजीनियरिंग विभाग में सेकेंड ईयर के छात्रों ने फ्रेशर्स की रैगिंग की थी। इसी दौरान थर्ड ईयर के छात्रों के पहुंचने से विवाद हो गया था। सीनियर छात्रों के दोनों गुट आमने-सामने आ गए थे। शुक्रवार को विवाद बढ़ा तब रैगिंग का मामला खुला। शनिवार सुबह कैंपस खुलते ही प्रॉक्टोरियल बोर्ड पहुंच गया और जिन छात्रों के बीच विवाद हुआ उनसे पूछताछ की। जूनियर छात्रों से भी मामले की जानकारी ली गई। सीनियर छात्रों ने प्रॉक्टर्स को बताया कि कुछ छात्रों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद डीएसडब्ल्यू कार्यालय के पास तैनात गार्ड से भी पूछताछ की गई। मामले को लेकर कुलपति ने प्रॉक्टोरियल बोर्ड को तलब कर घटना की जानकारी ली। कुलपति के निर्देश पर जांच समिति गठित कर दी गई है जो सोमवार तक अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। विभागों के निर्देश दिए गए हैं कि सीनियर छात्रों पर नकेल कसी जाए। उन्हें जूनियर छात्रों से ज्यादा बात न करने दी जाए और अगर वे जूनियर की क्लास में जाएं तो तुरंत सस्पेंड किया जाए।
हॉस्टलों में होगी छापामारी
न्यू ब्वॉयज हॉस्टल में भी रैगिंग की घटना हुई है। अब सभी हॉस्टल में छापामारी अभियान चलाया जाएगा। न्यू ब्वॉयज हॉस्टल मामले में भी वार्डन से रिपोर्ट तलब की गई हैं। चीफ प्रॉक्टर ने बताया कि हॉस्टल का औचक निरीक्षण किया जाएगा। जूनियर के हॉस्टल में अगर कोई सीनियर मिला तो सस्पेंड किया जाएगा। वहीं न्यू ब्वॉयज हॉस्टल में रह रहे लेटरल इंट्री के छात्रों पर सख्ती बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
न्यू ब्वॉयज हॉस्टल में पढ़ाया जाएगा रैगिंग से बचने का पाठ
जूनियर छात्रों को रैगिंग से बचने का पाठ पढ़ाया जाएगा। रविवार को न्यू ब्वॉयज हॉस्टल में जनरल एसेंबली का आयोजन किया जाएगा। वार्डन डॉ. विजय बहादुर सिंह यादव ने बताया कि कार्यक्रम में रैगिंग के प्रति जागरूक किया जाएगा।
बिना अनुमति अब कोई आयोजन नहीं
कैंपस में बिना अनुमति किसी भी विभाग में आयोजन नहीं होंगे। फ्रेशर पार्टी, शिक्षक दिवस समारोह, पंद्रह अगस्त के कार्यक्रम अगर कोई विभाग कराता है तो उसको प्रॉक्टोरियल बोर्ड से अनुमति लेनी होगी। अगर बिना बताए कोई कार्यक्रम कराया तो इसके जिम्मेदार विभाग होंगे।
हॉस्टल के रास्ते पर छात्र अक्सर बनते हैं निशाना
विश्वविद्यालय कैंपस में रैगिंग के मामले अक्सर सामने आते रहे हैं। दो साल पहले कुछ सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों को सुरेश शर्मा नगर में बुलाकर कमरे में बंद किया था और उनको जबरन डांस कराया था। न्यू ब्वॉयज हॉस्टल में कुछ सीनियर छात्रों ने जूनियर की रैगिंग की थी। उससे पहले कैंपस में ही कुछ सीनियर ने जूनियर को रोककर उनसे परिचय लिया था। जूनियर छात्र हॉस्टल वाले रास्ते में रैगिंग का शिकार होते हैं। सूत्रों की माने अब भी उसी क्षेत्र में छात्र निशाना बनते हैं और प्रॉक्टोरियल बोर्ड वहीं ध्यान नहीं देता।