फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   रबर फैक्ट्री पर यथास्थिति बनाए रखने के आदेश

रबर फैक्ट्री पर यथास्थिति बनाए रखने के आदेश

Thu, 05 Jul 2018 12:53 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Thu, 05 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
रबर फैक्ट्री पर यथास्थिति बनाए रखने के आदेश
जिलाधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने रबर फैक्ट्री की जमीन पर किसी भी तरह का कब्जा न करने और यथा स्थिति बनाए रखने के आदेश एसडीएम मीरगंज को दिए हैं। अगर रबर फैक्ट्री की स्थिति में बदलाव की कोशिश कर कोई अवैध तरीके से कब्जा करता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

रबर फैक्ट्री की जमीन पर कुछ प्रापर्टी डीलरों ने अवैध तरीके से कब्जा करके नींव भरवाई और प्लाटिंग भी करने लगे थे। सीएम पोर्टल पर शिकायत के बाद एसडीएम मीरगंज आरएएस चौहान ने राजस्व टीम भेजकर जमीन की पैमाइश कराई तो उसमें 10 बीघा जमीन कब्जे में निकली। रबर फैक्ट्री की जमीन पर बाउंड्रीवाल बनाने के लिए नींव भरी मिली। राजस्व टीम ने एक इंजीनियर कालेज की ओर जाने वाले रास्ते की पैमाइश नहीं कराई थी। न ही इस मामले मेें किसी भी कब्जेदार पर कार्रवाई हुई। दोनों प्रापर्टी डीलरों ने एक-दूसरे पर फैक्ट्री की जमीन पर कब्जा करने के आरोप लगाए थे। एसडीएम ने पैमाइश कराने के बाद अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी थी। एसडीएम की रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम ने रबर फैक्ट्री की जमीन पर किसी भी तरह का कब्जा न होने देने और यथास्थिति बनाए रखने के आदेश एसडीएम मीरगंज को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed