फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Weather turns heater, mercury goes above 40 degrees

पारा फिर 40 तक पहुंचा, भीषण गर्मी से हाल-बेहाल

Wed, 06 Jun 2018 01:09 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Wed, 06 Jun 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
Weather turns heater, mercury goes above 40 degrees
झुलसाती गर्मी
 जून की गर्मी एक बार फिर अपना असर दिखाने लगी है। पहली जून को आंधी-बारिश के बाद 35 से नीचे आया पारा एक बार फिर 40 के करीब पहुंच गया। न्यूनतम तापमान बढ़ने से भीषण गर्मी और तपिश भरा दिन रहा। धूप में पैदल, दोपहिया वाहनों से निकलने वाले लोग गर्मी से परेशान रहे। मौसम विभाग ने 10 जून तक मौसम में फिर उतार-चढ़ाव की भविष्यवाणी की है। दिन में अधिक तीव्रता की धूप पड़ने, दोपहर बाद धीमी हवा चलने और शाम को धूल भरी आंधी और बारिश आने के आसार हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। अधिकतम तापमान 39 डिग्री से अधिक रहा। सुबह से दोपहर तक धीमी हवा चली, लेकिन दोपहर बाद धूप की तीव्रता बढ़ने के साथ ही भीषण गर्मी से लोग पसीना पोंछते नजर आए। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री से ऊपर होने की वजह से रात में भी गर्मी पड़ रही है।
विज्ञापन

पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि मानसून आने से मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। छह से 10 जून तक न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस अवधि में दिन और रात में भीषण गर्मी पड़ेगी। कभी भी धूल भरी आंधी या बारिश आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed