{"_id":"5b1441c64f1c1b214d8b48b0","slug":"171528054214-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाला जी दरबार में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाला जी दरबार में उमड़े श्रद्धालु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Updated Mon, 04 Jun 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
बरेली।
संकट मोचन सेवा समिति की ओर से शहर में बाला जी का दरबार सजाया गया। इस दौरान भजन कीर्तन हुए और गुरु महाराज ने प्रवचन दिए। साथ ही लोगों की समस्याओं को भी सुना गया।
सौ फुटा रोड स्थित अशर्फी बैंक्वेट हाल में सुबह दस बजे से शुरू हुए आयोजन में श्री बाला जी का दरबार सजाया गया। इस दौरान गुरु सुनील कुमार गर्ग ने बाला जी की पूजा की और प्रवचन दिए। भजन कीर्तन भी हुए। सेवादार वेदप्रकाश ने बताया कि मेंहदीपुर वाले बालाजी का यह 40 साल पुराना दरबार हर माह अलग-अलग शहरों में लगाते हैं। इस बार यह दरबार बरेली में लगाया गया। कार्यक्रम में वेद प्रकाश कश्यप, अजय कश्यप, शिव सिंह यादव, राजकुमार कश्यप, राजू कश्यप आदि मौजूद रहे।