फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   1700 hectares forest of Shahjahanpur now attached with Pilibhit Tiger Reserve

शाहजहांपुर का 1700 हेक्टयेर जंगल अब पीलीभीत टाइगर रिजर्व में शामिल, बढ़ा बफर जोन

Sat, 02 Mar 2019 06:14 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत Published by: Priyesh Mishra Updated Sat, 02 Mar 2019 06:14 AM IST
विज्ञापन
1700 hectares forest of Shahjahanpur now attached with Pilibhit Tiger Reserve
जंगल
कई वर्षों तक चली कार्यवाही के बाद शाहजहांपुर जिले की सीमा में स्थित 1700 हेक्टेयर जंगल पीलीभीत टाइगर रिजर्व  में शामिल कर दिया गया है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद शाहजहांपुर के जंगल को टाइगर रिजर्व की दियोरिया और हरीपुर रेंज के अधीन किया गया है। इससे टाइगर रिजर्व के बफर जोन में बढ़ोत्तरी हो गई है। 
विज्ञापन


पीलीभीत की सीमा से सटे शाहजहांपुर जिले के 94 गांवों को वर्ष 2001 में शासन ने पीलीभीत में शामिल कर दिया था। मगर जंगल, मंडी सहित कुछ विभाग शाहजहांपुर के ही आधीन रहे। इसे लेकर राजनीतिक हस्तक्षेप भी शुरू हो गया था, लेकिन मामला ठंडा पड़ा रहा। इधर, पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) घोषित होने के बाद इस मामले की दोबारा उठाया गया।
विज्ञापन


पीटीआर प्रशासन ने इस मामले में शासन स्तर पर पत्राचार किया। लंबे समय बाद शासन स्तर से इसे मंजूरी दे गई। इसके बाद शाहजहांपुर वन प्रभाग और पीटीआर की ओर से कार्रवाई शुरू की गई। दोनों सीमाओं के अधिकारियों ने नियमित रूप से संयुक्त सीमांकन कर क्षेत्र स्पष्ट किया। इसके बाद 17 सौ हेक्टेयर जगंल पीटीआर को हस्तांतरित कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह क्षेत्र हुए शामिल
शासन से मंजूरी मिलने के बाद दोनों सीमाओं के वनाधिकारियों ने कार्रवाई तेज की। सप्ताह भर पूर्व खुटार रेंज की नवदिया बंकी बीट के 813 हेक्टेयर क्षेत्र को दियोरिया रेंज व नजीरगंज बीट के 923 हेक्टेयर क्षेत्र को हरीपुर रेंज के अधीन कर दिया गया है। 
 

पीटीआर के वनकर्मियों ने शुरू की देखरेख

खुटार रेंज के 17 सौ हेक्टेयर वन क्षेत्र हस्तांतरित होने के बाद टाइगर रिजर्व का दायरा बढ़ गया है। पत्राचार पूर्ण होने के बाद से ही जंगल की सुरक्षा के लिए वनकर्मियों ने देख रेख भी शुरू कर दी है। 

"शासन स्तर से मंजूरी मिलने के बाद दोनों जनपदों की ओर से संयुक्त रूप से कार्यवाही की गई। इसके बाद करीब 17 सौ हेक्टेयर वन क्षेत्र को नियमित रूप से टाइगर रिजर्व को हस्तांतरित कर दिया गया। इसके बाद वन कर्मियों को देखरेख के लिए नियमित करने के आदेश दे दिए गए है।"
- आदर्श कुमार, डिप्टी डायरेक्टर, टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed