फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   17 years old student suicide after molestation by man, UP

यूपी: पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपियों को छोड़ा, आहत छात्रा ने जान दी

Fri, 23 Aug 2019 04:16 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी Published by: Abhishek Singh Updated Fri, 23 Aug 2019 04:16 AM IST
विज्ञापन
17 years old student suicide after molestation by man, UP
फांसी पर लटककर दी जान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media (File Photo)

छेड़छाड़ के बाद पुलिस कार्रवाई न होने से आहत 17 वर्षीय छात्रा ने बुधवार रात घर में फंदे से लटककर जान दे दी। एक दिन पहले शोहदों ने रमापुर पुलिस चौकी के पास छात्रा से छेड़छाड़ की थी। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने शोहदों को पकड़ा तो लेकिन कोई कार्रवाई न करके चार घंटे बाद ही छोड़ दिया था। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पति और तीन बच्चों को नशा देकर किया बेहोश, प्रेमी के साथ भागी
विज्ञापन


थाना खीरी के एक गांव की छात्रा रामापुर के एक कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा थी। वह साइकिल से कॉलेज आती-जाती थी। छात्रा के पिता ने बताया कि बेटी को कई दिनों से रामापुर के तीन युवक परेशान कर रहे थे। बेटी ने बदनामी के डर से यह बात परिवार को नहीं बताई। बुधवार को बेटी स्कूल से घर लौट रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामापुर पुलिस चौकी के पास तीनों युवकों ने बेटी की साइकिल रोक ली और उससे छेड़छाड़ की। बेटी ने शोर मचाया तो राहगीरों ने तीनों को पकड़ लिया। पुलिस बेटी और तीनों युवकों को चौकी लाई। दो घंटे बाद बेटी को आश्वासन देकर घर भेज दिया कि शोहदों पर कार्रवाई की जाएगी। 


बेटी ने घर पहुंचकर मां को जानकारी दी। पिता चौकी गए तो तो पता चला कि पुलिस ने तीनों शोहदों को छोड़ दिया। पिता के अनुसार इससे आहत बेटी ने रात में अपने कमरे की छत के कुंडे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।    

छात्रा के परिजन ने जो आरोप लगाए हैं, उनकी जांच के लिए एएसपी को भेजा गया था। जांच में पता चला है कि लड़की की विनीत नाम के एक लड़के से मित्रता थी। वह अपने साथी बब्बू को लेकर लड़की से मिलने ईंट भट्ठे पर गया था। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी तो लड़की व दोनों युवकों को चौकी ले आया गया था। बाद में परिवार वालों को बुलाकर लड़की को उन्हें सौंप दिया था। एएसपी की जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी- पूनम पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed