फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   17 complaints received on help desk on second day, irregularities in nine bills

Bareilly News: हेल्प डेस्क पर दूसरे दिन आईं 17 शिकायतें, नौ बिलों में गड़बड़ी की

Tue, 17 Dec 2024 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
17 complaints received on help desk on second day, irregularities in nine bills
बरेली। बिजली निगम की हेल्प डेस्क पर बिजली बिलों में गड़बड़ी संबंधी शिकायतों की भरमार लग रही है। चौबीस घंटे काम करने वाली हेल्प डेस्क पर दूसरे दिन 17 शिकायतें आईं। इनमें से नौ शिकायतें बिलों में गड़बड़ी की रही। अन्य शिकायतों का तो चौबीस घंटे के अंदर समाधान किया जा रहा है, लेकिन बिलों में गड़बड़ी संबंधी शिकायतों को तय समय में निस्तारण नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन

दूसरे दिन बिजली आपूर्ति संबंधी चार शिकायतें आईं। इनका निस्तारण कर दिया गया। एक मामला विद्युत भार बढ़वाने का रहा। इस पर भी कार्रवाई शुरू कर दी गई। फाइक एन्क्लेव के पास लंबे समय से ट्रॉली ट्रांसफार्मर से आपूर्ति शिकायत रही। इसका निस्तारण मंगलवार को किया जाएगा। बिजली चोरी संबंधी भी एक शिकायत रही। अधीक्षण अभियंता विपुल कुमार जैन ने बताया कि तय समय से शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है। बिलों में गड़बड़ी संंबंधी शिकायतों के निस्तारण में देरी न हो इसको लेकर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed