{"_id":"6907b36c6f6644048e045762","slug":"1697-acres-of-land-acquired-for-airport-expansion-compensation-of-rs-4426-crore-distributed-bareilly-news-c-4-vns1074-758126-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एयरपोर्ट विस्तार के लिए 16.97 एकड़ भूमि का अधिग्रहण, बांटा 44.26 करोड़ मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एयरपोर्ट विस्तार के लिए 16.97 एकड़ भूमि का अधिग्रहण, बांटा 44.26 करोड़ मुआवजा
Mon, 03 Nov 2025 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
बरेली। एयरपोर्ट विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण का काम पूरा हो गया है। 16.97 एकड़ निजी भूमि का अधिग्रहण कर 44.26 करोड़ रुपये मुआवजा दिया जा चुका है। कुल 23.55 एकड़ भूमि के अधिग्रहण के लिए 53.40 करोड़ रुपये की वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति मिली थी। 16.97 एकड़ निजी भूमि के अलावा, 6.58 एकड़ भूमि ग्राम सभा, राज्य सरकार और रक्षा संपदा विभाग की है।
विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी अंजल तिवारी ने बताया कि अब तक 23.55 में से 16.97 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है। 1.16 एकड़ निजी भूमि राजस्व संहिता की धाराओं के अनुसार राज्य सरकार के पक्ष में दर्ज करा दी गई है। अनुसूचित जाति के व्यक्ति की इस भूमि का पूर्व अनुमति के बिना विक्रय किया गया था। 4.14 एकड़ भूमि ग्राम समाज की है। मुड़िया अहमदनगर स्थित बरेली-पीलीभीत हाईवे की जमीन के अधिग्रहण की जरूरत नहीं है।
इस संबंध में डीएम और सिविल एन्क्लेव के अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। अब निजी भूमि का अधिग्रहण बाकी नहीं है। भूमि अधिग्रहण के लिए स्वीकृत बजट में से 9.14 करोड़ बच गए हैं। इस संबंध में रिपोर्ट डीएम समेत उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।