फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   167 more found infected, third report of city health officer also positive

167 और मिले संक्रमित, नगर स्वास्थ्य अधिकारी की तीसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव

Wed, 09 Sep 2020 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
167 more found infected, third report of city health officer also positive
corona virus - फोटो : sociol media

आरटीपीसीआर की जांच में भी डीएम की मां में संक्रमण की पुष्टि
विज्ञापन

संक्रमितों में आईटीबीपी के जवान, डॉक्टर और कई स्वास्थ्य कर्मी शामिल

बरेली। मंगलवार को आईटीबीपी के जवान समेत 167 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उधर, तबीयत बिगड़ने पर सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ल ने जांच कराई, लेकिन रिपोर्ट निगेटिव आई। उधर, एंटीजन की जांच में संक्रमित मिलीं डीएम की मां की आरटीपीसीआर की जांच भी पॉजिटिव है। फिलहाल वह कोविड अस्पताल में भर्ती हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी की तीसरी जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
स्वास्थ्य विभाग से जारी रिपोर्ट में शिवस्टेट, मिलिट्री हॉस्पिटल, बिथरी, मधूली, लोधीनगर, उनासी, राजेंद्रनगर, श्यामगंज, महानगर, डेलापीर में दो-दो, नकटिया में पांच, आईटीबीपी, पंडरी, खजुरिया, पीपलसाना चौधरी, खेड़ा, तखतपुर, सुभाषनगर, अधकटा, लाइनपार पंडेरा रोड, बक्सरिया, भगवानपुर, बीडीए कॉलोनी, नवादा शेखान, जखीरा, केशरपुर, भमोरा, भोजीपुरा थाना, मुंशीनगर बिहार किला, राजनगर, ग्रीनपार्क, सिविल लाइंस, बांके की छावनी, गांधीनगर, वीरसावरकर नगर, लेबर कॉलोनी सीबीगंज, राजेंद्रनगर गुलमोहर पार्क, कुंडरिया खुर्द, नूरपुर, चनेहटी, बारीनगला, शास्त्रीनगर, जवाहरनगर, जेएलए क्वारंटीन सेंटर, ख्वाजा कुतुब, गायत्रीनगर, उत्सव पार्ट वन, डिओसास, पर्सनल लाइंस ऑफ 18 ग्रांडियर्स में दो-दो, अरशाना रेजीडेंसी, तपेश्वरनाथ मंदिर के पास, भमोरा के गांव निटोई में पांच-पांच, मॉडल टाउन, बिशारतगंज, ब्रह्मदेवथान में एक-एक संक्रमित मिले हैं। सीएचसी बहेड़ी में पांच, सीएचसी फतेहगंज पश्चिमी, मझगवां के स्वास्थ्यकर्मी समेत राजेंद्रनगर के एक डॉक्टर, कोविड एल-2 अस्पताल में 20 संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

आईएमए चुनाव: नामांकन का आज आखिरी दिन

बरेली। चार सितंबर से चल रहे आईएमए चुनाव के लिए विभिन्न पदों पर नामांकन का आखिरी दिन है। नामांकन के बाद इलेक्शन कमेटी चुनाव के दावेदारों के नामों की घोषणा करेगी। इसके बाद नाम वापसी का दौर चलेगा। बता दें कि आईएमए में इस बार चुने जाने वाले अध्यक्ष का कार्यकाल अगले साल से शुरू होगा। अध्यक्ष और सचिव पद के लिए तीन-तीन डॉक्टरों की दावेदारी की चर्चा है। हालांकि, अभी दावेदारों के नाम सामने नहीं आए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल परीक्षण से इनकार पर मांगा स्पष्टीकरण

बरेली। घायल टेंपो चालक को प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर करने पर पीड़ित ने मामले की शिकायत की है। प्रभारी सीएमएस डॉ. हर्षवर्धन ने सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ल को पत्र भेजकर क्यारा के स्टाफ की कारगुजारी बताई है। मामले की गंभीरता पर एमओआईसी से जवाब तलब हुआ है। रम्पुरिया के रहने वाले टेंपो चालक जगदीश सड़क हादसे में जख्मी होने के बाद क्यारा सीएचसी पर इलाज के लिए गए थे। परिजन का आरोप है कि मेडिकल परीक्षण के लिए कहने पर स्टाफ ने इनकार कर दिया और सिर पर पट्टी बांधकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामले की शिकायत स्टाफ से की तो उन्होंने सीएमएस से शिकायत करने को कहा। उधर, सीएमएस के पत्र पर सीएमओ ने जांच कराने को कहा है। ब्यूरो

इंजेक्शन नहीं लगाने का आरोप, होगी जांच

बरेली। कोविड एल-3 अस्पताल में भर्ती 38 वर्षीय संक्रमित महिला का ऑक्सीजन स्तर 70 होने पर भी रेमडेसिवर इंजेक्शन नहीं लगाने की परिजन ने शासन से शिकायत की है। शासन ने सीएमओ को जांच के निर्देश दिए हैं। दूसरी ओर, छह सितंबर को डेथ ऑडिट पोर्टल पर बदायूं की मृतक संक्रमित महिला का नाम दर्ज होने की सूचना अपलोड हुई है। इसे ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed