फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   166 villages in the Ramganga area, demarcation will be done after the government order is issued.

Bareilly News: रामगंगा के दायरे में 166 गांव, शासनादेश जारी होने पर होगा सीमांकन

Mon, 27 Oct 2025 03:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 03:16 AM IST
विज्ञापन
166 villages in the Ramganga area, demarcation will be done after the government order is issued.
एनआईएच ने वर्ष 2024 में शुरू किया था सर्वे, शासन और बाढ़ खंड मुख्यालय को सौंपी रिपोर्ट
विज्ञापन


बरेली। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रोलॉजी (एनआईएच) ने रामगंगा नदी के बाढ़ क्षेत्र का सीमांकन पूरा कर शासन और बाढ़ खंड को ड्राफ्ट रिपोर्ट सौंप दी है। इसके अनुसार रामगंगा नदी के बाढ़ क्षेत्र में 166 गांव हैं। शासनादेश जारी होने पर पिलर लगाकर इन गांवों में बाढ़ क्षेत्र का सीमांकन किया जाएगा, ताकि जान-माल का नुकसान न हो।
एनआईएच के सर्वे में तहसील सदर के 52, आंवला के 43, फरीदपुर के 28, मीरगंज के 43 गांव रामगंगा के दायरे में पाए गए हैं। इसके स्थलीय सत्यापन के बाद सटीक आकलन रिपोर्ट भी मुरादाबाद मुख्यालय और एनआईएच को भेजी गई थी। इसके आधार पर ड्राफ्ट रिपोर्ट जारी हुई है। एसडीओ अमित कुमार के मुताबिक राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने कई मामलों की सुनवाई के बाद नदी का सीमांकन करने के निर्देश दिए थे। अप्रैल 2024 में एनआईएच की टीम ने सर्वे शुरू किया था। सर्वे ऑफ इंडिया और रिमोट सेंसिंग से डाटा जुटाया गया तो इन गांवाें के नाम सामने आए।
विज्ञापन


नदी के किनारे कब्जों की बाढ़
रामगंगा नदी के किनारे अतिक्रमण और कब्जे हटाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सत्यापन कर नोटिस जारी हो रहे हैं। कई जगह अस्थायी तो कुछ जगह पक्के निर्माण भी मिले हैं। अस्थायी निर्माण को हटा दिया गया है ताकि नदी का जल प्रवाह बाधित न हो। फरीदपुर में स्टोन पिचिंग कराई गई है। अधिकारियों ने सीमांकन के बाद नदी किनारे बढ़ रहे अतिक्रमण, शहरीकरण पर अंकुश लगाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलवार गांवों की सूची
आंवला : सिरौली, भोपतपुर, अंजनी एतमाली, धौरेरा एतमाली, अजाऊ, हाजीपुर, सिखा, झाऊ नगला, बसंतपुर, घुबराई, कैनी शिवनगर, रोहतापुर, चुरहा नवदिया, किशन सिंहपुर, धीरपुर, रफियाबाद, रहमानपुर, दासीपुर, मुशरफपुर, ढका, अखा, जैनपुर कादराबाद, वाहनपुर, सरदारनगर, कोहनी प्रतापपुर, बड़रई कुईया, चंदौआ, लंगूरा, मंजा, फतेहपुर सराथू, बिहारीपुर, घिलौरा, बनारा, फिरोजपुर, ताजपुर, धनौरा, लहर, तिरकुनिया झिंझरी, कीरतपुर, बबिया, मिराजपुर, हदौरिया।
फरीदपुर : कपूरपुर, गौसगंज, गोविंदपुर, तोमदिया, प्रहलादपुर, रायपुर हंस, गजसिंहपुर, रूरिया, तिरहा, गोपालपुर, तराई पत्ता, मानपुर, हिरदेपुर, खल्लपुर, धीमरपुर, गुर्जर गौटिया, मानपुर तिलोक, शिवराजपुर, जरौला मुस्तकिल, सैदपुर मुस्तकिल, चंदौखा प्रहलाद पुख्ता, सैदपुर अकट, नगरिया कलां, बेहरा, कादरगंज, नगरिया नौरम, चंद्रा मुस्तकिल, खानी नवादा।
सदर : रौतापुर, हैबतपुर, बिचारा आयुधशाला, मुबारकपुर, गुजराही मुस्तकिल, नवदिया ठाकुरान, गुजराही एतमाली, सूदनपुर एतमाली, सूदनपुर मुस्तकिल, भाट, ऐंठपुर, गोठा, ऐना, रूपपुर, माधौपुर खालसा, बहजुईया जागीर, राधौपुर, रम्पुरा एतमाली, रम्पुरा मुस्तकिल, आजमपुर मुस्तकिल, आजमपुर एतमाली, बलरऊ, धुरा मुस्तकिल, धूरा, निबुआ, मुरोपुरा, दौली रघुवर दयाल, गोकुलपुर, जितौर मुस्तकिल, जितौर एतमाली, मझोला प्रीतमराय मुस्तकिल, मझोला प्रीतमराय एतमाली, खजुहाई एतमाली, खजुहाई मुस्तकिल, सरायतल्फी मुस्तकिल, मझगवां उर्फ ऊंचागांव, गुरु।

मीरगंज : धीमर पट्टी, ततारपुर, समसपुर, मदनापुर, सिमरिया, खमड़िया आजमपुर, असद नगर, सिसौना, काशीनाथ एतमाली, काशीनाथ मुस्तकिल, सिरौधी अंगदपुर, गोरा लोकनाथपुर एतमाली, गोरा लोकनाथपुर मुस्तकिल, करौरा, जैतपुरा, लभेड़ा पुरोहित, गहबरा, बहरौली, ठिरिया बुजुर्ग, अंबरपुर, मोहम्मदगंज एतमाली, मोहम्मदगंज मुस्तकिल, श्यामपुर, बाजपुर, भोलापुर शंखापुर, पनवडिया एतमाली, खिल्वीपुर मुस्तकिल, मीरापुर, पिथूपुरा मुर्शिदाबाद, गौतारा मुस्तकिल, धनेटी खड़गपुर, गौतारा एतमाली, बलेई, लालपुर। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed