फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   1.65 lakh fraud in lieu of getting name removed from dowry death case

Bareilly News: दहेज हत्या के मुकदमे से नाम निकलवाने के बदले 1.65 लाख की ठगी

Thu, 06 Mar 2025 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
1.65 lakh fraud in lieu of getting name removed from dowry death case
फरीदपुर। दहेज हत्या के मुकदमे से नाम निकलवाने के बदले युवक के मौसेरे भाई ने ही 1.65 लाख रुपये ठग लिए। उससे पूर्व पुलिस ने दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित चल रही व्यक्ति की मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला परा पुराना भुता रोड निवासी सतीश कुमार ने बताया कि उसकी भाभी ने पिछले वर्ष आत्महत्या कर ली थी। उसके सहित सभी घर वालों के खिलाफ मृतका के भाई ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद उसका पूरा परिवार मानसिक तौर पर परेशान था। तभी बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा बनखंडी नाथ मंदिर के समीप का रहने वाला मौसेरे भाई संतोष कुमार ने उससे कहा कि वह बरेली में एक एसडीएम की गाड़ी चलाता है। वह पुलिस से मिलकर मुकदमे से कई नाम निकलवा देगा। नाम निकलवाने के बदले उसने पहले ढाई लाख की मांग की, जिसके बाद रकम तय कर उसे 1.65 लाख रुपये ले सौंप दिए। उसके बाद से आरोपी भाग गया। उससे पूर्व पुलिस ने दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित चल रही सतीश की मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके बाद से आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया। पुलिस ने आरोपी संतोष कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed