फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   शिव शक्ति की दिव्य ज्योति पूरी करती है मनोकामना

शिव शक्ति की दिव्य ज्योति पूरी करती है मनोकामना

Sat, 13 Apr 2019 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
शिव शक्ति की दिव्य ज्योति पूरी करती है मनोकामना
शिव शक्ति की दिव्य ज्योति पूरी करती है मनोकामना - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। जनकपुरी स्थित हरमिलाप शिव शक्ति मंदिर में पिछले करीब 21 वर्षों से जल रही दिव्य ज्योति भक्तों की आस्था का केंद्र बनी हुई है। मान्यता है कि जो भक्त ज्योति के दर्शन कर निष्काम भाव से मां का समर्पित चालीसा करते हैं उनकी मनोकामना जरूरी पूरी होती है। हालांकि, बताते हैं कि चालीसा के दिनों में मां कई तरीकों से भक्त की परीक्षा लेती हैं।
विज्ञापन

मुख्य पुजारी प. रामवीर शर्मा ने बताया कि मंदिर का निर्माण वर्ष 1996 में गुरु हरमिलापी के शिष्य गुरुशरण हरमिलापी ने कराया था। मंदिर की स्थापना का मुख्य उद्देश्य बरेली की गंगा-जमुनी तहजीब को संजोते हुए सनातन धर्म और संस्कार को जागृत करना था। बताया कि आखिरी बार मंदिर में गुरुशरण ने दो अखंड ज्योति जलाई थी जो निरंतर जल रही है। बताया कि मंदिर निर्माण के बाद देखरेख का कार्य मुख्य सेवादार सेठी परिवार संभाल रहे हैं। जो प्रत्येक वर्ष मंदिर में जरूरत के मुताबिक निर्माण कार्य कराते रहते हैं। ताकि मंदिर का भव्य स्वरूप और दरबार जगमगाता रहे। उन्होंने बताया कि शिव शक्ति मंदिर बरेली शहर का अकेला ऐसा मंदिर है जहां मां वैष्णो बुआ दाती की प्रतिमा मौजूद है। इसके अलावा अन्य देवी देवताओं में राम दरबार, हनुमान जी, राधा कृष्ण, शिव परिवार और ठाकुर जी के स्वरूप मौजूद हैं। जिनके दर्शन के लिए अन्य जिलों से भी भक्त पहुंचते हैं।
विज्ञापन


मुरादें पूरी होने पर करते हैं आयोजन
राम सेठी ने बताया कि मंदिर में तमाम परेशानियों से घिरे लोग पहुुंचते हैं। दिव्य ज्योति के दर्शन कर मुराद मांगते हैं लेकिन विरले ही 40 दिनों तक चालीसा करते हैं। बताया कि विकट परिस्थितियों को सहते हुए भक्त मंदिर पहुंचकर चालीसा का संकल्प लेते हैं। मंदिर में सेवाकार्य भी करते हैं। उनकी मनोकामना जरूर पूरी होती है। इसके बाद वह मान्यता के अनुसार मंदिर परिसर में भंडारा सहित अन्य आयोजन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed