फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   हम तो भीड़ ले आएंगे, मंच पर बैठे लोग कितनी लाएंगे

हम तो भीड़ ले आएंगे, मंच पर बैठे लोग कितनी लाएंगे

Sun, 07 Apr 2019 01:48 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 07 Apr 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
हम तो भीड़ ले आएंगे, मंच पर बैठे लोग कितनी लाएंगे
बरेली। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बुलाई गई बैठक में सपाइयों ने भीड़ लाने को लेकर एक-दूसरे पर खूब तंज कसे। उनसे भीड़ इकट्ठी करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने भी बदले में सवाल दाग दिया। इसके चलते बैठक खूब हंगामेदार रही।
विज्ञापन

बरेली लोकसभा से सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी भगवत सरन गंगवार के समर्थन में चुनावी रैली के लिए 11 अप्रैल को अखिलेश यादव बरेली आ रहे हैं। लखनऊ से पूर्वाह्न 11.25 बजे बरेली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वह हेलीकॉप्टर से संभल और अमरोहा में सभा करने के बाद दोपहर 3.15 बजे इस्लामिया ग्राउंड पहुंचेंगे। एक घंटे के कार्यक्रम के बाद वह लखनऊ लौट जाएंगे। इसकी तैयारी को लेकर शनिवार को भगवत सरन गंगवार के चुनाव कार्यालय पर बैठक बुलाई गई थी। इस दौरान कार्यक्रम में भीड़ जुटाने को लेकर शुरू हुई बात तंज में तब्दील हो गई। पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव सभी से भीड़ लाने के बारे में पूछ रहे थे तो हरीशंकर यादव ने सवाल किया कि हम तो भीड़ लाएंगे ही, मंच पर बैठे लोग कितनी भीड़ लाएंगे। आदेश यादव ने कहा कि पैराशूट नेता, जिन्हें पद मिल रहे हैं वे कितनी गाड़ियां लाएंगे। महिला नेता नीरज तिवारी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमारे टाइम में खूब भीड़ रहती थी, जिन्हें मंत्री बनाया गया उनसे भी तो पूछो कितनी भीड़ लाएंगे। हम भीड़ लाएंगे तो कौन सा पद मिलेगा। वरिष्ठ नेताओं ने बीच में पड़कर शब्द बाणों को बंद कराया। इस दौरान पूर्व विधायक अताउर्रहमान, महिपाल सिंह यादव, जफर बेग, कदीर अहमद, संजीव यादव, योगेश यादव, सूरज यादव, डॉ. साधना मिश्रा, नीरज तिवारी, भारती चौहान आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed