{"_id":"5c96942dbdec22145d383476","slug":"161553372205-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड, कोहरा और महाकुंभ खत्म आखिर कब चलेंगी रद्द ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड, कोहरा और महाकुंभ खत्म आखिर कब चलेंगी रद्द ट्रेनें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। अब न ठंड है, न कोहरा और महाकुंभ भी खत्म हो चुका है, लेकिन रेलवे ने एक दर्जन रद्द चल रहीं ट्रेनों का संचालन अब तक शुरू नहीं किया है। ऐसे में यात्रियों को ट्रेनों का दोबारा न चलाया जाना अखरने लगा है। सबसे ज्यादा दिक्कत जनता एक्सप्रेस से है। इस ट्रेन में सैलानी दो महीने पहले हरिद्वार और मसूरी जाने के लिए देहरादून तक का रिजर्वेशन करा लेेते थे। राज्यरानी एक्सप्रेस के भी न चलने से डेली पैसेंजर परेशान हैं।
दिसंबर में कोहरा और ठंड का आगाज हुआ तो रेलवे ने वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस, मेरठ सिटी-लखनऊ राज्यरानी एक्सप्रेस, बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस, दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस, सहरसा-अमृतसर जनसेवा, बरौनी-अंबाला हरिहरनाथ एक्सप्रेस, पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस, अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन-आनन्द विहार डबल डेकर एक्सप्रेस, बरेली प्रयाग एक्सप्रेस, किशनगंज-अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस को 15 जनवरी तक के लिए रद्द किया था। इसके बाद कुंभ के चलते इन सभी ट्रेनों का स्थगन आदेश बढ़ा दिया गया। अब कुंभ को खत्म हुए भी महीना होने को आ रहा है, उम्मीद थी कि निरस्त ट्रेनें शुरू हो जाएंगी, लेकिन इन ट्रेनों के 31 मार्च तक के स्थगन आदेश ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। रद्द ट्रेनों में रेलवे ने केवल मुगलसराय एक्सप्रेस को समय से एक महीना पहले चलाया है। मुरादाबाद डिवीजन के एडीआरएम अश्विनी कुमार ने बताया कि जल्द ही ट्रेनों के चलाने की घोषणा होगी।