{"_id":"5c82d645bdec2214235531b7","slug":"161552078405-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: हफ्ते में तीन दिन चलेगी रामनगर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस-कोर्डिनेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी: हफ्ते में तीन दिन चलेगी रामनगर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस-कोर्डिनेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी/बरेली। हफ्ते में एक दिन चलने वाली रामनगर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी। इस ट्रेन के फेरे बढ़ाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। अब रामनगर आगरा फोर्ट एक्सप्रेस (15056) रामनगर से मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार को चलेगी। ट्रेन शाम 5:40 बजे रामनगर से चलकर 06:07 बजे काशीपुर, रात 7:25 बजे लालकुआं, 9:10 बजे इज्जतनगर, रात 9:35 बजे बरेली सिटी, 9:55 बजे जंक्शन, 10:55 बजे बदायूं, 12:30 बजे कासगंज, 3:15 बजे मथुरा जंक्शन होकर सुबह पांच बजे आगरा फोर्ट पहुंचेगी। वापसी में (15056) सोमवार, बुधवार, शनिवार को दोपहर 01:05 बजे आगरा फोर्ट से चलकर 2:55 मथुरा, शाम 4:55 बजे कासगंज, 6:01 बजे बदायूं, रात 7:15 जंक्शन, 7:35 बजे बरेली सिटी, 7:57 बजे इज्जतनगर, 9:40 बजे लालकुआं होकर रात 12:15 बजे रामनगर जंक्शन पहुंचेगी। यह ट्रेन रात 11:35 बजे रामनगर पहुंचती थी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक एनसीआर डिवीजन से रेक न मिलने से ट्रेन को अभी तीन दिन चलाया गया है। आगे रेक मिलने पर यह रोजाना चलाई जाएगी। सोमवार को नया टाइम टेबल आने की संभावना है। इज्जतनगर मंडल के डीआरएम डीके सिंह ने बताया कि रेलवे बोर्ड से अनुमति मिलते ही ट्रेन को नियमित किया जाएगा।
खुशखबरी: हफ्ते में तीन दिन चलेगी रामनगर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस
विज्ञापन
खुशखबरी: हफ्ते में तीन दिन चलेगी रामनगर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस