फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कल दोपहर तक रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर-बादल, बूंदाबांदी के साथ शीतलहर का भी असर बढ़ेगा

कल दोपहर तक रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर-बादल, बूंदाबांदी के साथ शीतलहर का भी असर बढ़ेगा

Thu, 21 Feb 2019 01:35 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 21 Feb 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
कल दोपहर तक रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर-बादल, बूंदाबांदी के साथ शीतलहर का भी असर बढ़ेगा
बरेली। देश के उत्तरी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दूसरे दिन भी बना रहा। इसके चलते सुबह से शाम तक आसमान में घने बादल छाए रहे। दोपहर में थोड़ी देर के लिए सूर्यदेव चमके। गुरुवार को भी घने बादल रहेंगे। बरेली समेत आस-पास इलाकों में मौसम विभाग ने हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है। शुक्रवार दोपहर तक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बना रहेगा। इसके बाद 27 फरवरी तक आसमान साफ रहेगा।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 5.0 डिग्री सेल्सियस कम था। न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.0 डिग्री अधिक था। कई दिन से रात की सर्दी में कमी देखी जा रही है, जबकि दिन में सर्दी का प्रकोप बढ़ रहा है। बुधवार सुबह से शाम तक बादल छाए रहे। हालांकि कुछ देर को दोपहर में सूर्य चमके, लेकिन जल्द ही वह फिर से बादलों की आड़ में छिप गए। बृहस्पतिवार को भी पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। इससे सुबह से शाम तक घने बादल छाए रहेंगे और दिन में हल्की से लेकर मध्यम बारिश तक हो सकती है। थोड़ी देर के लिए सूर्य चमक सकते हैं। बाकी पूरे दिन सूर्यदेव बादलों की ओट में रहेंगे। मौसम वैज्ञानिक डा. एचएस कुशवाहा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देश के उत्तरी हिस्सों में बना हुआ है। इससे जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बर्फ गिरेगी। बरेली समेत आस-पास इलाकों में उत्तर-पश्चिमी हवा चलेगी। इससे हल्की मध्यम बारिश होने के आसार हैं। उसके बाद 27 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed