फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नगर आयुक्त के आदेश लीक, निगमकर्मी की दुकान पर नहीं मिली पॉलिथीन

नगर आयुक्त के आदेश लीक, निगमकर्मी की दुकान पर नहीं मिली पॉलिथीन

Thu, 24 Jan 2019 01:58 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 24 Jan 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
नगर आयुक्त के आदेश लीक, निगमकर्मी की दुकान पर नहीं मिली पॉलिथीन
बरेली। नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते में शामिल कर्मचारी अपने भाई से पॉलिथीन की दुकान चलवा रहा था। नगर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव ने छापे के निर्देश दिए तो सूचना लीक कर दी गई। टीम के पहुंचने तक 50 माइक्रोन से कम की पॉलिथीन गायब हो गई और थोक मार्केट बंद हो गया। साथ ही उसके परिवार वाले निगम टीम से भी भिड़ गए। नगर आयुक्त ने कर्मचारी को सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं। वहीं अभियान के दौरान टीम ने तीन दुकानों पर रस्म अदायगी कर दस हजार रुपये जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

नगर आयुक्त को सूचना मिली कि अतिक्रमण दस्ते में शामिल अनुचर आनंद अग्रवाल का भाई कुतुबखाना में मोती पार्क के गेट पर पॉलिथीन की थोक दुकान चलाता है। बुधवार सुबह उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिए तो यह सूचना लीक कर दी गई। पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान की अगुवाई में जब टीम कार्रवाई को पहुंची तो निगम कर्मी की दुकान से 50 माइक्रोन से कम की पॉलिथीन गायब हो चुकी थी। फिर भी टीम ने जांच की तो आनंद के परिजन टीम से उलझ गए और विवाद करने लगे। अन्य व्यापारियों को भी बुला लिया तो टीम को पीछे हटना पड़ा। इस दौरान काफी हंगामा भी हुआ।
विज्ञापन


थोक मार्केट से भी लौटे खाली
निगमकर्मी की दुकान पर कार्रवाई में असफल होने के बाद टीम पान दरीबा स्थित थोक मार्केट में पहुंची। यहां पर पॉलिथीन की दर्जन भर से ज्यादा थोक दुकानें हैं, लेकिन सभी पर ताला लगा मिला। आसपास के लोगों ने बताया कि कुछ देर पहले ही अचानक सारी दुकानें बंद हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटी दुकानों पर कार्रवाई कर रस्म अदायगी
सूचना लीक होने के चलते दो जगह से असफल होने के बाद नगर निगम ने आसपास की तीन छोटी दुकानों से करीब दस किलो पॉलिथीन जब्त की और दस हजार रुपये जुर्माना लगाया।


सस्पेंड करने के दिए आदेश
कार्रवाई के बाद अतिक्रमण दस्ता नगर निगम पहुंचा तो टीम में शामिल आनंद अग्रवाल अपना पक्ष रखने लगा। इस पर नगर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव ने उसे तत्काल अतिक्रमण दस्ते से हटाने के निर्देश देकर कड़ी फटकार लगाई और सस्पेंड करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed