फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   शौचालय निर्माण की गलत रिपोर्ट दी तो खैर नहीं

शौचालय निर्माण की गलत रिपोर्ट दी तो खैर नहीं

Thu, 10 Jan 2019 01:47 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 10 Jan 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
शौचालय निर्माण की गलत रिपोर्ट दी तो खैर नहीं
बरेली। कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन भारत सरकार का महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। इसमें शौचालय निर्माण की रिपोर्ट सही आए। अगर किसी अधिकारी या कर्मचारी ने गलत रिपोर्ट दी तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

मंडलीय समीक्षा बैठक में कमिश्नर ने कर वसूली में तेजी लाने, जिला अस्पताल के अलावा सीएचसी, पीएचसी पर पर्याप्त दवाइयां मौजूद रखने, गांवों में फॉगिंग कराने, मलेरिया बुखार कंट्रोल रखने और साफ-सफाई बेहतर रखने के निर्देश दिए। परिवहन, आबकारी, नगर निगम, बिजली आदि का लक्ष्य कम होने पर कमिश्नर ने नाराजगी जताई। पीलीभीत में आशा ज्योति केन्द्र कम जमीन होने की वजह से नहीं बन पा रहा है। कमिश्नर ने डीएम पीलीभीत से नई जमीन तलाश कर एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी। मंडलायुक्त ने आश्रय ग्रह का काम फरवरी तक पूर्ण करने के निर्देश दिये। बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और बदायूं के जिलाधिकारियों से कहा कि संस्थाओं द्वारा जो निर्माण कार्य कराए जाते हैं, उन सब में काम शुरू करा दिया जाता है। इस वजह से एक भी काम पूरा नहीं हो पाता। कमिश्नर ने कहा कि जो भी काम शुरू हो, उसे पूरा करने के बाद ही नया काम शुरू कराया जाए। बैठक में चारो जिलों के डीएम, सीडीओ, संयुक्त विकास आयुक्त समेत विभिन्न अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन


अर्बन हाट में प्रदर्शनी लगी
बरेली। खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का अर्बन हाट में उपाध्यक्ष रामगोपाल उर्फ अंजान ने दीप जलाकर और फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी का सपना था कि अंग्रेजी वस्त्रों को त्यागकर खादी के वस्त्रों को धारण करें। ताकि इसका लाभ हमारे यहां के बुनकर और कारीगरों को मिले। खादी ग्रामोद्योग अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रदर्शनी 15 जनवरी तक चलेगी। प्रदर्शनी में खादी की बनी वस्तुओं के स्टाल लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed