{"_id":"5c23dd51bdec2256de78f30a","slug":"161545854289-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘ओबीसी के 27 प्रतिशत आरक्षण पर ही मंजूर भाजपा का साथ’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘ओबीसी के 27 प्रतिशत आरक्षण पर ही मंजूर भाजपा का साथ’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि अति पिछड़ा सामाजिक न्याय समिति के अनुसार ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण का बंटवारा ही तय करेगा कि वह लोकसभा चुनाव भाजपा के साथ लड़ेंगे या नहीं। एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुधवार रात वह बरेली पहुंचे थे।
सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में राजभर ने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन के बाद सीबीआई जांच उन्हें और ज्यादा प्रचारित कर देगी। ढाई साल पुराने मामले को उभारकर सिर्फ डराने की कवायद हो रही है। सपा-बसपा को इसका चुनाव में लाभ मिलेगा। सुप्रीम कोर्ट भी सीबीआई को पहले ही तोता बता चुकी है। केंद्र में जिसकी सरकार होती है, वह उसका फायदा लेता है। सवर्णों को दस प्रतिशत आरक्षण के सवाल पर कहा कि हम तो कहते हैं कि 15 प्रतिशत आरक्षण दो। हम तो 14 साल से कह रहे हैं कि जिसका बेटा आईएएस-आईपीएस हो गया। जनसंख्या से ज्यादा जिनका प्रतिशत आरक्षण में हो गया, अब उन्हें इसकी जरूरत नहीं। आरक्षण जनरल ही नहीं, सबका बढ़ाया जाए। क्रीमी लेयर को छांटकर ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए। अति पिछड़ा सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू की जाए। यही तय करेगा कि वह लोकसभा चुनाव भाजपा के साथ लड़ेंगे या नहीं। कई प्रदेशों में यह लागू भी हो गया है, मगर यहां न यूपी वाले मान रहे हैं और न ही केंद्र वाले। कहा- लोगों से मेरी अपील है कि बच्चों को अवश्य पढ़ाएं, भविष्य सुनहरा होगा। इस दौरान सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बाल्मीकि भी मौजूद रहे।