{"_id":"5bef0ba2bdec226eee1b8392","slug":"161542392738-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों का एलान- महीने भर में न बना एप्रोच रोड तो देंगे धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों का एलान- महीने भर में न बना एप्रोच रोड तो देंगे धरना
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाल फाटक स्थित सेतु निगम के साइट ऑफिस पहुंचे सपा नेताओं ने ओवरब्रिज का निर्माण तेजी से करने की मांग की। बोले- एप्रोच रोड प्राथमिकता से बनाओ। महीने भर में एप्रोच रोड नहीं बनी तो यहां धरना देंगे।
लाल फाटक हादसे में महिला की मौत के बाद से ओवरब्रिज निर्माण में सुस्ती का मुद्दा गरमाया हुआ है। शुक्रवार दोपहर पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, अताउर्रहमान, पूर्व विधायक महिपाल सिंह यादव, कदीर अहमद, योगेश यादव आदि सपा नेता लाल फाटक स्थित साइट ऑफिस पहुंचे। वहां जेई आरके जायसवाल मिले तो उनसे पूछा कि एप्रोच रोड कब तक बनेगी? उन्होंने महीने भर में बनने की बात कही तो नेता बोले कि इतने समय में नहीं बनाई तो यहां आकर धरना देंगे। अताउर्रहमान ने पूछा कि अब तक रेलवे और सेना की एनओसी क्यों नहीं मिली? भगवत सरन ने कहा कि अगर हम लोग एनओसी में कोई मदद कर सकें तो बताएं। इसके बाद निर्णय लिया गया कि शनिवार को कमिश्नर से मिलकर पुल निर्माण का काम तेजी से कराने की मांग करेंगे। इस दौरान इकबाल रजा खां, आदेश यादव गुड्डू, मोहम्मद शाहिद, मोहित आदि मौजूद रहे।