फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   आंवला तहसील के पास कई कंप्यूटर सेंटर बना रहे फर्जी वोटर कार्ड

आंवला तहसील के पास कई कंप्यूटर सेंटर बना रहे फर्जी वोटर कार्ड

Tue, 30 Oct 2018 12:25 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Tue, 30 Oct 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
आंवला तहसील के पास कई कंप्यूटर सेंटर बना रहे फर्जी वोटर कार्ड
आय प्रमाणपत्र ही नहीं फर्जी वोटर कार्ड बनाने को लेकर भी आंवला तहसील चर्चा में रही है। करीब दो साल पहले तहसील के पास बड़ी तादाद में फर्जी मतदाता पहचान पत्रों को बनाने का मामला पकड़ा गया था। इसमें एक कंप्यूटर संचालक पर एफआईआर भी दर्ज हुई थी, लेकिन बाद में प्रशासनिक अफसरों ने इस पर शिकंजा कसने के लिए कोई ध्यान नहीं दिया। सूत्र बताते हैं कि तहसील के पास अभी भी फर्जी वोटर कार्ड बनाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन

करीब दो साल पहले आंवला तहसील के पास कंप्यूटर सेंटर चलाने वाला शख्स लोगों से 300 रुपये लेकर हाथोंहाथ फर्जी वोटर कार्ड बना रहा था। यह मामला जब उस वक्त तैनात नायब तहसीलदार पुष्पेंद्र कुमार तक पहुंचा तो हड़कंप मच गया। उन्होंने तहसील के अन्य स्टाफ के साथ दुकानदार के कंप्यूटर का जब रिकार्ड चेक किया तो उसमें बड़ी संख्या में लोगों के फर्जी वोटर कार्ड बनाने जाने की पुष्टि हुई। इस मामले में तहसील प्रशासन की तरफ से संबंधित दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। हालांकि इसके बाद अधिकारियों ने इस फर्जीवाड़े को रोकने के लिए फिर कोई कार्रवाई नहीं ली। ऐसे में इस धंधे में लिप्त दूसरे लोगों के गिरेबां तक कानून के हाथ नहीं पहुंच सके। बताते हैं कि इस घटना के बावजूद आंवला तहसील के आसपास सहित कई जगहों पर फर्जी वोटर कार्ड बनाने का काम अब भी चल रहा है। तहसील के कई कर्मचारियों को यह पता भी है लेकिन सारा मामला दबा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed