फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मिक्स डबल्स टीटी वर्ग में बरेली, बैडमिंटन में बिजनौर रहा विजेता

मिक्स डबल्स टीटी वर्ग में बरेली, बैडमिंटन में बिजनौर रहा विजेता

Fri, 14 Sep 2018 12:15 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Fri, 14 Sep 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
मिक्स डबल्स टीटी वर्ग में बरेली, बैडमिंटन में बिजनौर रहा विजेता
एलएच स्टेडियम में चल रही तीन दिवसीय 36 वीं अंतर जनपदीय पुलिस बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। मिक्स डबल्स टीटी में बरेली व बैडमिंटन में बिजनौर की टीम विजेता रहीं। मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे बरेली रेंज के आईजी ध्रुवकांत ठाकुर ने विजेता और उप विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अंतिम दिन बैडमिंटन पुरुष व्यक्तिगत चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला मुरादाबाद के अखिलेश यादव और बिजनौर के अभिषेक चौधरी के बीच खेला गया। इसमें एकतरफा मुकाबले के बाद अखिलेश यादव ने 2-0 से जीत दर्ज की। बैडमिंटन व्यक्तिगत महिला के फाइनल मुकाबले में बदायूं की मधु कश्यप ने बिजनौर की कंचन शर्मा को 2-0 से हराकर विजय हासिल की। टेबल टेनिस मिक्स डबल्स के मुकाबले में बरेली के नागेंद्र सिंह राठौर, कोमल चौधरी की जोड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। महिला टीम चैंपियनशिप टेबल टेनिस में बरेली ने बिजनौर को 2-1 से हराया। पुरुष बैडमिंटन टीम चैंपियनशिप की शील्ड मुरादाबाद, महिला बैडमिंटन की शील्ड बदायूं जनपद के नाम रही। वहीं पुरुष एवं महिला टेबल टेनिस दोनों ही वर्गों में बरेली जनपद का कब्जा रहा। मिक्स डबल्स बैडमिंटन की शील्ड बिजनौर और मिक्स डबल्स टेबल टेनिस की शील्ड बरेली ने जीती। शाम पांच बजे आईजी ध्रुवकांत ठाकुर एलएच स्टेडियम पहुंचे और सभी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस महकमे में रहते कम समय में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को निखारते हैं। उनको ऐसे ही आगे बढ़ते रहना चाहिए। उनकी विभागीय स्तर पर हरसंभव मदद की जाएगी। इस मौके पर एसपी बालेंदु भूषण सिंह, सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सदर योगेंद्र सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार, चीनी मिल एलएच के जीएम आशीष गुप्ता, पीआरओ सेल के सचिन शर्मा मौजूद रहे। प्रतियोगिता का संचालन प्रतिसार निरीक्षक नरोत्तम सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed