{"_id":"5b6dde7f4f1c1b096a8b64e7","slug":"161533927039-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम दफ्तर के बाहर अवैध टैक्सी स्टैंड से जब्त किए वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम दफ्तर के बाहर अवैध टैक्सी स्टैंड से जब्त किए वाहन
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम दफ्तर के बाहर अवैध टैक्सी स्टैंड की वजह से काम प्रभावित हुआ तो मौके पर पहुंची निगम की टीम ने आठ वाहन जब्त कर लिए। बाद में उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
नगर निगम दफ्तर के बाहर रोड साइड में इन दिनों टाइल्स बिछाने का काम चल रहा है। मगर यहां टैक्सी ड्राइवरों ने अवैध स्टैंड बना रखा है। ठेकेदार के मना करने के बावजूद ड्राइवर वहां गाड़ियां खड़ी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसके चलते काम प्रभावित हो रहा था तो ठेकेदार ने नगर आयुक्त से शिकायत की। नगर आयुक्त के निर्देश पर शुक्रवार दोपहर अतिक्रमण हटाने वाली टीम के प्रभारी जयपाल पटेल वहां पहुंचे और आठ वाहन जब्त कर नगर निगम में लाकर खड़े करा लिए। बाद में ड्राइवरों ने दोबारा वहां वाहन न खड़े करने की बात कही तो नगर आयुक्त ने उन्हें छुड़वा दिया।
हरीभरी कंपनी के ऑफिस पर लगाया ताला
नगर निगम ने डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन करने वाली कंपनी हरीभरी को सिटी मालगोदाम के पास ऑफिस बनाने के लिए एक कमरा दिया था। इस कंपनी का काम अब बंद हो चुका है। इसके चलते नगर निगम ने कंपनी को कई बार पत्र लिखकर कमरा खाली करने को कहा। मगर जब कंपनी ने कमरा नहीं छोड़ा तो शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने वहां ताला लगा दिया।