फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   जेल जाएंगे इरा इन्फ्रा के डायरेक्टर

जेल जाएंगे इरा इन्फ्रा के डायरेक्टर

Wed, 08 Aug 2018 02:46 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 02:46 AM IST
विज्ञापन
जेल जाएंगे इरा इन्फ्रा के डायरेक्टर
बरेली। मंडलायुक्त डा. पीवी जगनमोहन ने कहा कि सीतापुर फोरलेन अधूरा छोड़कर भागने वाली कंस्ट्रक्शन फर्म ने न केवल सरकार के साथ धोखा किया है, बल्कि फर्म की वजह से जनता को भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। फोरलेन जितना बना है, वह गुणवत्तापूर्ण नहीं है। फर्म के पदाधिकारियों पर एफआईआर दर्ज करा दी गई है। जल्द ही कंस्ट्रक्शन फर्म के डायरेक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि सीतापुर फोरलेन बनाने वाली कंपनी बेईमान है। कंपनी घटिया गुणवत्ता की रोड का निर्माण कराने के बाद काम अधूरा छोड़कर भाग गई। एनएचएआई के इंजीनियरों ने कंपनी के अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस को कंपनी के डायरेक्टर समेत जो भी अधिकारी दोषी हैं, उनको जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि फरीदपुर में फोरलेन बाईपास बारिश में नौ जगह से क्षतिग्रस्त हो जाना चिंताजनक है। कमिश्नर ने कहा कि कंस्ट्रक्शन फर्म की लापरवाही से फोरलेन चार साल लेट हो गया। जनता को तकलीफ उठानी पड़ रही है। पूरे फोरलेन की टेक्निकल कमेटी से जांच कराकर दूसरी फर्म से निर्माण पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed