फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बरेली कॉलेज में 26 शिक्षकों की बदली विरष्ठता, हंगामा

बरेली कॉलेज में 26 शिक्षकों की बदली विरष्ठता, हंगामा

Thu, 12 Jul 2018 12:05 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Thu, 12 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
बरेली कॉलेज में 26 शिक्षकों की बदली विरष्ठता, हंगामा
Bareilly college
बरेली कॉलेज ने बुधवार को 12 साल बाद शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी की तो कई शिक्षक सीनियर से जूनियर हो गए। 22 शिक्षकों की सीनियारिटी उलट-पलट हो गई। इसके चलते अब चार विभागों के विभागाध्यक्ष भी बदल जाएंगे। सूची जारी होने के बाद शिक्षक संघ ने प्राचार्य कार्यालय में जमकर हंगामा किया। शिक्षकों का दूसरा गुट भी प्राचार्य कार्यालय पहुंच गया। दोनों गुटों में काफी तू तू मै मै भी हो गई। काफी समझाने के बाद हंगामा शांत हुआ। प्राचार्य ने कहा कि जिसको सीनियारिटी लिस्ट पर आपत्ति है वह साठ दिन के भीतर कुलपति को अपना प्रत्यावेदन दे सकते हैं।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज में 1994 और उसके बाद 2006 में शिक्षकों की वरिष्ठता सूची हुई थी। नियमित होने से पहले कई शिक्षक बरेली कॉलेज में अस्थायी थे जिन्होंने स्थायी होने के बाद अस्थायी वाली सेवाएं भी जुड़वा ली। वहीं से विवाद चल रहा है। कई बार शिक्षक मांग उठा चुके हैं सीनियारिटी लिस्ट नियमानुसार जारी की जाए। नियम है कि शिक्षक की वरिष्ठता उसकी मूल नियुक्ति से लगाई जाए। बरेली कॉलेज में एक शिक्षक तो ऐसे हैं जो अस्थायी होने के एक दिन बाद ही रीडर बन गए। बरेली कॉलेज में 22 शिक्षक थे जो प्रभावित हो रहे थे। इसमें कुछ तो ऐसे हैं जिन्होंने आठ से दस साल अस्थायी सेवाओं को स्थायी में जुड़वा लिया और सीनियर बन गए। अब नई सूची में वो शिक्षक 20 से 25 नंबर नीचे खिसक गए। सूची जारी होते ही बरेली कॉलेज में शिक्षकों ने जमकर हंगामा किया। प्राचार्य का घेराव कर उनसे इस्तीफे तक की मांग कर डाली। कहा कि कुछ शिक्षकों के दबाव में प्राचार्य ने यह सब किया। दूसरा गुट पहुंचने के बाद मामला और बढ़ गया। प्राचार्य कार्यालय में काफी देर हंगामा होने के बाद प्राचार्य ने कहा कि जिसको आपत्ति है वो अपना प्रत्यावेदन दे सकता है।
विज्ञापन


इन विभागों के बदल जाएंगे विभागाध्यक्ष
वरिष्ठता के आधार पर बने विभागाध्यक्षों में भी अब बदलाव हो जाएं। एलएलबी में डॉ. नसीम अख्तर की जगह अब डॉ. वीरेंद्र सिंह सीनियर हो गए हैं। हिंदी में डॉ. एसपी मौर्या की जगह डॉ. परमजीत कौर, केमिस्ट्री में डॉ. अनुराग मोहन की जगह डॉ. पीएन सक्सेना सीनियर हो गए हैं। इसी तरह गणित में डॉ. स्वदेश सिंह की जगह डॉ. आरिफ नदीम सीनियर हो गए हैं। अब इन विभागों में विभागाध्यक्ष भी बदल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य की दौड़ में डॉ. पूर्णिमा अनिल आगे
प्राचार्य की दौड़ में डॉ. पूर्णिमा अनिल आगे निकल आई हैं। पहले दूसरे नंबर डॉ. पीके अग्रवाल थे। नई सूची में अब डॉ. आरके भारद्वाज हैं। तीसरे नंबर पर डॉ. पूर्णिमा अनिल और चौथे नंबर पर डॉ. पीके अग्रवाल हैं। डॉ. आरके भरद्वाज अगले साल तक रिटायर हो रहैं उसके बाद प्राचार्य की दौड़ में सबसे आगे डॉ. पूर्णिमा अनिल होंगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed