फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   88 questions repeated in Police recruitment exam

88 सवाल रिपीट, हंगामे के बाद बदली गई बुकलेट

Wed, 20 Jun 2018 12:44 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Wed, 20 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
88 questions repeated in Police recruitment exam
police exam - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में परीक्षार्थियों को दी गई बुकलेट में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। 39 नंबर सिरीज की बुकलेट में एक-दो नहीं बल्कि 88 सवाल रिपीट थे। बुकलेट से हिंदी और गणित के सवाल नदारद थे। बुकलेट में गड़बड़ी सामने आने के बाद परीक्षार्थियों ने विरोध जताया। हंगामे के बाद सिद्धि विनायक परीक्षा केंद्र पर बुकलेट बदलनी पड़ी। हालांकि यही दिक्कत बरेली कॉलेज में भी सामने आई, लेकिन यहां परीक्षार्थियों के कहने के बावजूद बुकलेट नहीं बदली गई। पुलिस में भर्ती होने की उम्मीद लेकर आए अभ्यर्थियों के अरमानों पर इस गड़बड़ी से पानी फिर सकता है। कई ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री के पोर्टल पर भी की है। उनका कहना है कि उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में सेंधमारी रोकने के लिए कई सिरीज की बुकलेट थीं। 18 जून की परीक्षा में भी इस तरह की गड़बड़ी सामने आई थी। प्रश्न पत्र में जनरल नॉलिज और रीजनिंग का एक ही प्रश्न दो-दो बार पूछा गया था। वहीं, हिंदी और गणित के प्रश्न बुकलेट से गायब थे। अभ्यर्थियों ने कक्ष निरीक्षक से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अभ्यर्थियों का कहना था कि 39 सीरीज की 32 पृष्ठों की परीक्षा पुस्तिका केंद्र पर उपलब्ध कराई गई थी। 300 अंकों की इस परीक्षा के लिए 120 मिनट निर्धारित थे। इसमें 150 बहु विकल्पी प्रश्न पूछे गए थे। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का था। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.5 अंक काटे जाने का प्रावधान था। प्रश्न एक से 35 तक सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे गए। इसके बाद प्रश्न संख्या 36 से 123 तक के सवाल प्रश्नपत्र से नदारद थे। इनके स्थान पर एक से 35 नंबर तक के प्रश्नों को बार-बार रिपीट किया गया था। संख्या 124 से 150 तक रीजनिंग सब्जेक्ट के प्रश्न दिए गए थे। बताया कि माइनस मार्किंग होने से जब 87 प्रश्न ही गायब हैं तो ऐसे में उनके मूल्यांकन का तो कोई मतलब ही नहीं रह जाता। 300 अंकों की इस परीक्षा में जब 87 प्रश्न गायब हैं तो योग्यता होने के बाद भी उनका तो पास होना संभव नजर नहीं आता। मंगलवार को सिद्धि विनायक में दी गई बुकलेट में गड़बड़ी सामने आई। अभ्यर्थियों के विरोध के बाद बुकलेट बदलवाई गई।
विज्ञापन


वर्जन
सिद्धि विनायक में 39 नंबर की बुकलेट में कुछ प्रश्न रिपीट थे। बुकलेट को बदलवा दिया गया था। अन्य किसी केंद्र से इस तरह की शिकायत नहीं मिली।
- कमलेश बहादुर, परीक्षा के नोडल अधिकारी/एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed