{"_id":"5b0ad5824f1c1b8f6e8b4d8b","slug":"161527436674-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे की लोकोमोटिव वर्कशाप देश के लिए समर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे की लोकोमोटिव वर्कशाप देश के लिए समर्पित
Updated Tue, 29 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजा (शाहजहांपुर)।
करीब डेढ़ साल के बाद रोजा में उत्तर रेलवे की लोकोमोटिव वर्कशाप रविवार को हवन-पूजन के साथ देश के लिए समर्पित कर दिया गया। पहले दिन यहां एक रेल इंजन की मरम्मत की गई। रोजा में उत्तर रेलवे के लोकोमोटिव शेड का निर्माण अमेरिकी कंपनी जीई के सहयोग से नवंबर 2016 में शुरू हुआ था। करीब 26 एकड़ में फैले इस शेड का काम अक्तूबर 2017 तक पूरा करने का लक्ष्य था। शिलान्यास उत्तर रेलवे के सीएमई प्रदीप कुमार और अमेरिकी कंपनी के अधिकारियों ने किया था। तकनीकी कारणों से बीच में कुछ समय के लिए काम रुका रहा। ऐसे में निर्माण पूरा करने के लिए तीन बार समय सीमा को बढ़ाना पड़ा। गौर करने वाली बात यह है कि दिल्ली से लेकर मुगलसराय तक उत्तर रेलवे के पास दूसरा कोई डीजल लोकोमोटिव वर्कशाप नहीं है। रविवार को उद्घाटन के बाद यहां डीजल इंजनों की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। अमेरिकी कंपनी के सहयोग से स्थापित लोकोमोटिव शेड को देश के लिए समर्पित करने से पहले हुए हवन पूजन में अमेरिकी कंपनी जीई के एचआर हेड एस रंगनाथन, रेलवे के लोको प्रभारी हरकुमार त्रिवेदी, निर्माण विभाग के अनिल कुमार नीरज आदि शामिल हुए।