{"_id":"5a9630584f1c1b3f658b54ab","slug":"161519792216-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली कॉलेज में परीक्ष्\nा को लेकर बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली कॉलेज में परीक्ष् ा को लेकर बैठक
Updated Wed, 28 Feb 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
कार लेकर गए तो कॉलेज के बाहर ही रुकना पड़ेगा
-बरेली कॉलेज में परीक्षा की तैयारी को लेकर बैठक
-परीक्षार्थियों को कार से पहुंचाने वाले अभिभावक परीक्षा केंद्र के अंदर नहीं जा पाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली।
बरेली कॉलेज में परीक्षा के दौरान कई अभिभावक अपने बच्चों को कार से पहुंचाने आ जाते थे। उनको बैरियर तक एंट्री मिल जाती थी। अब ऐसा नहीं होगा। अगर कोई अभिभावक अपने बच्चों को कार से पहुंचाने आता है तो उसको गेट के बाहर ही रुकना पड़ेगा। चार पहिया वाहनों को परीक्षा के दौरान एंट्री नहीं मिली। पांच मार्च से शुरू हो रही एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा की तैयारी को लेकर बरेली कॉलेज में हुई बैठक में इसका निर्णय लिया गया।
बैठक प्राचार्य डॉ. अजय शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बरेली कॉलेज के दोनों गेट पर चेकिंग की व्यवस्था रहेगी। इस बार परीक्षाएं पूरी तरह से सीसीटीवी की निगरानी में होंगी। परीक्षा भवन में पहले ही सीसीटीवी लगा दिए गए हैं। अब बाकी विभागों में सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं। सचल दल चीफ प्रॉक्टर डॉ. वंदना शर्मा के नेतृत्व में कार्य करेंगे। तीनों पालियों में अलग-अलग वरिष्ठ केंद्र अधीक्षक बनाए गए हैं। पहली पाली में डॉ. पीके अग्रवाल, दूसरी पाली में डॉ. पूर्णिमा अनिल और शाम की पाली की जिम्मेदारी डॉ. अनुपम आनंद को सौंपी गई है। परीक्षा हाल में कक्ष निरीक्षक मोबाइल का प्रयोग नहीं करेंगे। बहुत जरूरी होगा तभी वह मोबाइल का उपयोग करेंगे। हर पाली में 18 सदस्यों का आंतरिक सचल दल बनाया गया है। बैठक में डॉ. आरिफ नदीम, डॉ. अनुराग मोहन, डॉ. वीपी सिंह, डॉ. राजीव मेहरोत्रा समेत सभी शिक्षक मौजूद रहे।