{"_id":"5a81c1434f1c1bc83b8b6616","slug":"161518453059-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के प्रधानाध्यापक पति की गोली मारकर हत्या, नहर में फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान के प्रधानाध्यापक पति की गोली मारकर हत्या, नहर में फेंका शव
Updated Mon, 12 Feb 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज (बरेली)।
शादी समारोह से लौट रहे जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक गंगाराम (42) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाद में उनका शव रिछौला नहर में फेंक दिया गया। पुलिस ने रविवार सुबह नहर से लाश बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजी। प्रधानाध्यापक की पत्नी ग्राम प्रधान हैं। उन्होंने हत्या के पीछे प्रधानी की रंजिश बताई है। घटना की रिपोर्ट नवाबगंज थाने में चार लोगों के खिलाफ नामजद दर्ज कराई गई है।
गांव प्रेमपुर मुरारपुर निवासी गंगाराम हरहरपुर मटकली गांव के जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक थे। उनकी पत्नी सावित्री देवी ग्राम प्रधान हैं। गंगाराम काफी समय से यहां कस्बे के मोहल्ला गुलशननगर में मकान बनवाकर पत्नी सावित्री देवी, बेटी कीर्ति, दीपांशी, बेटे गौरव और सौरभ के साथ रह रहे थे। शनिवार शाम कस्बे में बीजामऊ रोड स्थित बारात घर में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गंगाराम अपने गांव के अमरपाल, ओमप्रकाश, महेंद्रपाल और दयाराम उर्फ सतीश के साथ घर से निकले। वैवाहिक कार्यक्रम में सावित्री देवी भी बच्चों के साथ गई थीं लेकिन वह जल्दी घर लौट आईं। गंगाराम ने उनसे कुछ देर बाद आने के लिए कहा। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटे तो सावित्री देवी ने उनके मोबाइल पर कॉल की, लेकिन उनका मोबाइल घर पर ही था। सावित्री देवी ने पड़ोसियों के साथ उनकी तलाश भी की, लेकिन कोई पता नहीं चला।
सुबह नहर में लाश मिली
रविवार सुबह रिछोला किफायतुल्ला गांव के लोगों ने रिछौला नहर में लाश उतराते देखी तो पुलिस को खबर दी। सीओ प्रीतमपाल सिंह, इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर शव पानी से निकलवाया। जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान सावित्री देवी भी वहां पहुंचीं। उन्होंने शव की अपने पति गंगाराम के रूप में शिनाख्त की। उनकी कनपटी पर गोली लगी थी।
विज्ञापन
अमरपाल की बीवी हार गई थी चुनाव
सावित्री देवी ने प्रधानी चुनाव की रंजिश में हत्या का आरोप लगाते हुए गांव के ही अमरपाल, ओमप्रकाश, महेंद्रपाल और दयाराम उर्फ सतीश के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने अमर पाल को गिरफ्तार कर लिया है। सावित्री ने बताया कि अमरपाल की बीवी मिथलेश ने उनके खिलाफ प्रधानी का चुनाव लड़ा था, लेकिन वह हार गई। इसके बाद से ही अमरपाल रंजिश मानने लगा था।
गंगाराम की हत्या की रिपोर्ट उनकी प्रधान पत्नी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ दर्ज की गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
- प्रीतमपाल, सीओ नवाबगंज