{"_id":"599da8c84f1c1b8b738b470e","slug":"161503504584-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलपति जी, ऐसे तो सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में लग जाएगा ताला...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलपति जी, ऐसे तो सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में लग जाएगा ताला...
Updated Thu, 24 Aug 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
university
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
बरेली।
ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया की खामियों के विरोध में बुधवार को सेल्फ फाइनेंस कॉलेज मैदान में उतर आए। मुरादाबाद, बिजनौर और सम्भल समेत कई जिलों के प्राचार्य व कॉलेज संचालक स्व वित्त पोषित महाविद्यालय वेलफेयर एसोसिएशन बिजनौर के बैनर तले बुधवार को विश्वविद्यालय पहुंचे और कुलपति का घेराव किया। कुलपति के समक्ष समस्याएं रखीं। कुलपति ने कहा कि सीटें भरने के लिए जितनी छूट दी जा सकती है, दी जा रही है। डायरेक्ट एडमिशन नहीं करने दिए जाएंगे। करीब आधा घंटा वार्ता चली।
काफी संख्या में प्राचार्य और कॉलेज संचालक पहले विवि के गेस्ट हाउस के पास जमा हुए। उसके बाद एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. संदीप कुमार शर्मा और सचिव रणवीर सिंह के नेतृत्व में जुलूस की शक्ल में प्रशासनिक भवन पहुंचे। वीसी कार्यालय के हाल में कुलपति ने सभी के साथ वार्ता की। कॉलेज संचालकों का कहना था कि काफी छात्र आवेदन नहीं कर पाए और कुछ कॉलेजोें ने पासवर्ड हथियाकर छात्र की बिना मर्जी से एडमिशन कर लिए। कई कॉलेजों की सीटें खाली हैं, कुछ में तो ताला लगने की नौबत आ जाएगी।
हालांकि कुलपति ने दो टूक कहा कि अब पंजीकरण का मौका नहीं जाएगा, हां काउंसलिंग से वंचित छात्रों को तीन दिन का अवसर दिया जाएगा। कॉलेज प्रशासन ने तर्क दिया कि आनलाइन एडमिशन शुरू करने से पहले फीडबैक नहीं लिया गया। इस पर कुलपति ने कहा कि करीब पांच सौ कॉलेज हैं, हर किसी से फीडबैक नहीं लिया जा सकता। कुलपति प्रोफेसर अनिल कुमार शुक्ला ने सभी की बातें सुनने के बाद कहा कि जो भी बदलाव संभव होंगे, वो अगले साल से किए जाएंगे। छात्र डाटा संशोधन कर सकते हैं। अगर छात्र कॉलेज बदलना चाहते हैं तो आवेदन करें, कार्रवाई की जाएगी। कॉलेजों की सीधे प्रवेश की मांग को कुलपति ठुकरा दिया। वार्ता के दौरान डॉ. वीके गुप्ता, डॉ. सी खान, मनीश चंदन, विदित कुमार और राकेश कुमार समेत काफी संख्या में प्राचार्य और संचालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
काउंसलिंग से चूके छात्रों को तीन दिन का मौका
प्रथम काउंसलिंग से छूटे छात्र 28, दूसरी मेरिट से चूके छात्र 29 को और तीसरी मेरिट से चूके छात्र 30 अगस्त को काउंसलिंग करा सकते हैं। पंजीकरण फीस अब तक नहीं जमा कर पाए तो 25 अगस्त तक का मौैका दिया गया। इनकी मेरिट जारी कर प्रवेश होंगे। कॉलेज या विषय का चयन गलत हुआ है तो संशोधित करा सकते हैं। 31 अगस्त तक स्नातक के प्रवेश समाप्त होंगे।
कुलपति बोले, बहुत शिकायतें कर रहे हो राजभवन से
वार्ता शुरू होते ही कुलपति बोले कि कुछ कॉलेजों ने एडमिशन को लेकर राजभवन और मुख्यमंत्री तक उनकी शिकायतें की हैं। तरह-तरह के आरोप लगाए हैं, जबकि शासन की मंशा पर ही आनलाइन एडमिशन कर रहे हैं।
कॉलेज प्रशासन का तर्क, नहीं लिया सहयोग
कॉलेज संचालकों का कहना था कि एडमिशन शुरू करनेे से पहले उनका सहयोग क्यों नहीं लिया गया। बाद में बैठक की गई, जिसका कोई औचित्य नहीं। कुलपति बोले- अगली बार से ऐसी दिक्कत नहीं आएगी। एडमिशन के लिए विवि कमेटी आम राय से कार्य करती है।
कुलपति ने कॉलेजों की खोली पोल
कॉलेज प्रशासन का आक्रामक रुख देखते हुए कुलपति ने भी तेवर दिखाए। कहा कि अगर नियमानुसार दाखिले हों तो पचास हजार भी नहीं होंगे। कॉलेज हर विषय में अलग-अलग सीटें लेता है, जबकि छात्र तीन विषय चुनता है। एक कॉलेज का हवाला दिया कि आठ सौ प्रवेश कर लिए, जबकि इतनी सीटें नहीं थी। पिछले साल 26 हजार एडमिशन निर्धारित तिथि के बाद हुए। 250 में 175 एडमिशन बीपीएड में संदिग्ध हैं। कॉलेज फर्जीवाड़ा करते हैं। अगली बार से छह विकल्प भी समाप्त किए जा सकते हैं।
जारी की फाइनल मेरिट
विवि ने स्नातक की अंतिम मेरिट बुधवार रात जारी कर दी। इनके प्रवेश 26 अगस्त तक होंगे। इस मेरिट में करीब 30 हजार छात्र शामिल हैं। कॉलेज गुरुवार से एडमिशन लेना शुरू करेंगे।