{"_id":"59527bb44f1c1baf258b46e0","slug":"161498577844-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलाई में चलेंगी गोरखपुर के लिए दो विशेष ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलाई में चलेंगी गोरखपुर के लिए दो विशेष ट्रेनें
Updated Tue, 27 Jun 2017 09:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए रेल प्रशासन चंडीगढ़-गोरखपुर-चंडीगढ़ साप्ताहिक विशेष ट्रेन (04924/ 04923) का संचालन दो फेरों के लिए और आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस (04046/04045) विशेष गाड़ी का संचालन तीन फेरों के लिए शुरू करने जा रहा है।
रेलवे के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक चंडीगढ़-गोरखपुर (04924) साप्ताहिक विशेष गाड़ी छह और 13 जुलाई बृहस्पतिवार को चलेगी। यह ट्रेन चंडीगढ़ से 23.15 बजे छूटकर सहारनपुर, मुरादाबाद के रास्ते अगले दिन बरेली 7.05 बजे पहुंचेगी। लखनऊ, गोंडा जंक्शन से होकर यह ट्रेन इसी दिन 17.30 बजे गोरखपुर जंक्शन पहुंचेगी। वहीं गोरखपुर-चंडीगढ़ (04923) गोरखपुर जंक्शन से सात जुलाई शुक्रवार को 22.10 बजे छूटेगी। यह ट्रेन बरेली अगले दिन 7.10 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन का अंतिम पड़ाव इसी दिन 14.25 बजे चंडीगढ़ में होगा।
इसके अलावा आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर (04046) विशेष गाड़ी आनंद विहार टर्मिनस से दो, नौ और 16 जुलाई को चलेगी। इसी गाड़ी की वापसी (04045) को क्रमश: तीन, दस और 17 जुलाई को अपने निर्धारित मार्ग, समय और ठहराव के अनुसार चलाई जाएगी।