{"_id":"682f8fcdf2844d99330024e9","slug":"160-villages-lost-power-due-to-storm-and-rain-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-1301-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आंधी-पानी से 160 गांवों में बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आंधी-पानी से 160 गांवों में बिजली गुल
विज्ञापन
मीरगंज। बुधवार रात आई तेज आंधी-बारिश से मीरगंज व देहात क्षेत्र के 160 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कई इलाकों में बिजली के तार टूट गए और पेड़ गिरने से लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। इससे एक लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए।
कुल्छा खुर्द गांव में स्थिति सबसे ज्यादा खराब रही। गांव में बिजली आपूर्ति 18 घंटे बाद भी बहाल नहीं हो पाई, जिससे ग्रामीणों को परेशानी हुई। आधे गांव में ट्रांसफार्मर के पास से तार टूट गए थे। ग्रामीणों ने बिजली निगम के कर्मचारियों से कई बार शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।
आंशिक रूप से बिजली बहाल : बृहस्पतिवार शाम पांच बजे तक मीरगंज देहात के अन्य क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति आंशिक रूप से बहाल कर दी गई थी।
जेई सोमप्रकाश ने बताया कि मीरगंज देहात क्षेत्र की सभी लाइनें दुरुस्त कर दी गई हैं। कुल्छा खुर्द गांव की आपूर्ति बहाल करने के लिए लाइनमैन को भेजा गया है।
विज्ञापन
जल्द ही वहां की समस्या का भी समाधान कर दिया जाएगा। जाफरपुर विद्युत उपकेंद्र से 18 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
कई जगहों पर फाॅल्ट, पांच घंटे बाद आई बिजली : आंवला। कस्बे व आसपास क्षेत्र में आंधी व बारिश से पांच घंटे बिजली बाधित रही। जेई मनोज कुमार ने बताया कि आंधी से कई स्थानों पर हाईटेंशन लाइन (एचटी) पर पेड़ों की डालियां टूटकर गिर जाने से आपूर्ति बाधित रही। हालांकि रात में ही विभागीय कर्मचारियों ने इसको ठीक करके आपूर्ति बहाल कर दी। संवाद
आधी रात के बाद आपूर्ति हुई बहाल : नवाबगंज। क्षेत्र में तेज हवा से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। आधी रात के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हुई। तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे लोगो को गर्मी से राहत मिली है। तेज हवा से क्षेत्र में कही भी क्षति नही हुई है। संवाद