फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   16 villages with population of more than 250 will be connected by connecting roads in Bareilly division

UP News: बरेली मंडल में संपर्क मार्ग से जुड़ेंगे 250 से अधिक आबादी वाले 16 गांव, पीडब्ल्यूडी बनवाएगा सड़कें

Sat, 12 Oct 2024 04:30 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 12 Oct 2024 04:30 PM IST
सार

लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं ने बरेली मंडल के 16 गांवों का दौरा किया। सड़कों की नाप-जोख की। इन गांवों को संपर्क मार्ग से जोड़ा जाएगा। 

विज्ञापन
16 villages with population of more than 250 will be connected by connecting roads in Bareilly division
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली मंडल में 250 से अधिक आबादी के 16 गांवों को संपर्क मार्ग से जोड़ने के लिए लोक निर्माण विभाग ने कार्ययोजना बनाई है। इसके तहत शासन को 10.18 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही यहां काम शुरू करा दिया जाएगा।

विज्ञापन


वर्तमान में इन गांवों का संपर्क मार्ग पक्का नहीं है। इस वजह से आवागमन में दिक्कतें आती हैं। लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं ने इन गांवों का दौरा किया। सड़कों की नाप-जोख की। इसके बाद 11.89 किलोमीटर सड़क बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों और विकास विभाग के अधिकारियों से परामर्श के बाद योजना को अंतिम रूप दिया है।
विज्ञापन


पंडित दीन दयाल उपाध्याय योजना के तहत यहां सड़क निर्माण होना है। अक्तूबर के अंतिम सप्ताह तक मंजूरी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। मुख्य अभियंता अजय कुमार ने बताया कि शासन ने 250 से अधिक आबादी वाली बसावटों और गांवों को चिह्नित करने के आदेश दिए थे। कार्ययोजना शासन को भेजी है। मंजूरी मिलते ही काम शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों में बनाई जानी हैं सड़कें
शाहजहांपुर जिले की कटरा विधानसभा सीट के दोषपुर, गिरधरपुर व जौरापट्टी आंचल में सड़क बननी है। जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र में साहबगंज, हरेली नेकपुर, आल्हादातपुर बैहारी, गुलड़िया, डोलापुर, हरिहरपुर, अस्तौली, हबीबुल्लापुर उर्फ अमरतापुर, मोतीनगला, जहानाबाद खमरिया और तिलहर विधानसभा क्षेत्र के गांव बहादुरपुर गौटिया के लिए सड़क बनाई जानी है। ददरौल विधानसभा क्षेत्र के चंदापुर व मोहनपुर के लिए सड़क प्रस्तावित की गई है। पूरनपुर क्षेत्र के गांव करनापुर मजरा गौटिया के लिए भी सड़क प्रस्तावित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed