{"_id":"6a34541cc89ee194f90787c6","slug":"16-promising-individuals-from-the-city-have-become-chartered-accountants-bareilly-news-c-4-bly1053-908100-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शहर के 16 होनहार बने चार्टर्ड अकाउंटेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शहर के 16 होनहार बने चार्टर्ड अकाउंटेंट
Fri, 19 Jun 2026 01:55 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंसी ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की ओर से बृहस्पतिवार को मई-2026 में आयोजित सीए फाइनल की परीक्षाओं का परिणाम जारी किया गया। इसमें आईसीएआई बरेली ब्रांच के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। परीक्षा पास कर शहर के 16 होनहार चार्टर्ड अकाउंटेंट बने हैं।
सीए अतुल अग्रवाल ने बताया कि तुषार अग्रवाल, प्रियांशी अग्रवाल, भूमि अग्रवाल, आदित्य गुप्ता, दिव्यांशु अग्रवाल, दिव्यांश अग्रवाल, शादाब रजा, ऋषीक अग्रवाल, सलोनी, जतिन अग्रवाल, हैदर अली, अरीब खान, शुभम चौहान, उज्ज्वल खंडेलवाल, श्रेया गुप्ता, मोहम्मद जुहैब दोनों ग्रुप पास कर सीए बने हैं।
वहीं, नंदिनी खंडेलवाल, देवांश शर्मा, आर्यन अवस्थी, मंतव्य गौर, अंशुमान गोयल, मानसी मिश्रा, दीक्षा अग्रवाल, अदीबा शम्सी, हर्ष गुप्ता ने एक ग्रुप उत्तीर्ण कर कर सीए बनने की राह आसान की है। आईसीएआई बरेली ब्रांच के चेयरमैन नीरज अग्रवाल, सेंट्रल इंडिया चार्टर्ड अकाउंटेंट्स स्टूडेंट्स एसोसिएशन के चेयरमैन सुमित अग्रवाल ने कहा कि यह उपलब्धि बरेली के लिए गर्व का विषय है। जो विद्यार्थी इस बार सफल नहीं हो पाए हैं, वे पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे की तैयारी करें।
विज्ञापन
रोज आठ-नौ घंटे की पढ़ाई, पहली बार में उत्तीर्ण किए दोनों ग्रुप
डोहरा रोड की रहने वाली सलोनी ने बताया कि उन्होंने सीए फाइनल की परीक्षा के लिए ऑनलाइन सोर्स से पढ़ाई की। इसके अलावा रोज आठ से नौ घंटे का स्वाध्याय किया। सीए फाउंडेशन व सीए इंटरमीडिएट के पड़ाव अलग-अलग समय पर किए, लेकिन इस बार सोच लिया था कि सीए बनकर रहना है। अपनी सीए की ट्रेनिंग के दौरान ही उन्होंने पढ़ाई को व्यवस्थित किया। पहले प्रयास में दोनों ग्रुप पास कर सीए बनीं। सलोनी के पिता रीजनल फूड कॉर्पोरेशन में कार्यरत हैं, मां गृहिणी हैं।
अरीब खान ने साकार किया मां का सपना
किला क्षेत्र के अरीब खान ने मां का सपना साकार करते हुए दूसरे प्रयास में सीए फाइनल की परीक्षा उत्तीर्ण की है। अरीब ने बताया कि वर्ष 2016 में जब पिता को खो दिया तो मां ने संभाला। यूपीपीसीएल में कार्यरत अरीब की मां ही चाहती थीं कि वह सीए बनें। इस सफर में फाउंडेशन की परीक्षा 2019 में पास की। इसके बाद दो बार इंटरमीडिएट और तीसरी बार सीए फाइनल की परीक्षा में पहले प्रयास में असफल रहे। इस बार अरीब ने अंतिम पड़ाव पार कर मां का सपना साकार किया है। अरीब ने अपनी शिक्षा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से पूरी की है।
बहेड़ी की श्रेया बनीं सीए
बहेड़ी। कस्बे की श्रेया गुप्ता (22) ने पहले प्रयास में सीए की परीक्षा उत्तीर्ण की है। सीए बनने वाली वह बहेड़ी की पहली छात्रा हैं। वह केसर चीनी मिल के कर्मचारी प्रमोद गुप्ता की बेटी हैं। श्रेया ने मुंबई में सीए परीक्षा की तैयारी की। इस उपलब्धि पर पिता, मां, केसर चीनी मिल के सीईओ शरत मिश्रा, शिक्षक राजीव सक्सेना, रीता कोठारी, एसएस गंगवार, शेखर गंगवार आदि ने श्रेया को बधाई दी है। संवाद
सीए फाइनल परीक्षा का परिणाम जारी, 83.17 फीसदी के साथ नूर सिंगला बने टॉपर
हावड़ा के रितिज श्राफ ने 79.17 फीसदी अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया
नई दिल्ली। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंसी ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने मई 2026 में हुई सीए की फाइनल परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। फाइनल में पटियाला के नूर सिंगला ने 83.17 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। उन्हें 600 में 499 अंक मिले हैं। दूसरे स्थान पर हावड़ा के रितिज श्रॉफ रहे। उन्होंने 79.17 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। उन्हें 475 अंक मिले हैं। तीसरा स्थान डोबिंविली ईस्ट के सोहन अली मांजरेकर ने पाया है। उन्होंने 473 अंक प्राप्त किए हैं।
फाइनल परीक्षा में ग्रुप-1 में 54,606 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी, जिसमें से केवल 6,555 को पास घोषित किया गया। इस ग्रुप का पास प्रतिशत महज 12 फीसदी रहा है। वहीं, ग्रुप-2 में 42, 573 उम्मीदवार परीक्षा में बैठे और 8,725 पास किए गए। इस ग्रुप का पास प्रतिशत 20.49 फीसदी है। जबकि दोनों ग्रुप के लिए 23,776 उम्मीदवार परीक्षा में बैठे थे, जिसमें से 3345 को पास घोषित किया गया। इस ग्रुप का पास प्रतिशत 14.07 फीसदी है। आईसीएआई के अध्यक्ष सीए प्रसन्ना कुमार डी ने कहा कि यह परिणाम न केवल विद्यार्थियों की मेहनत का प्रमाण है, बल्कि देश के भविष्य को दिशा देने वाले कुशल पेशेवरों की नई पीढ़ी का स्वागत भी है।