फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   16 contenders including Jitin are in the fray

Bareilly News: जितिन समेत 16 दावेदार मैदान में

Thu, 28 Mar 2024 04:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
16 contenders including Jitin are in the fray
भाजपा प्रत्याशी ने नामांकन के दो सेट दाखिल किए, अंतिम दिन 12 लोगों ने कराया नामांकन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को अंतिम दिन भाजपा उम्मीदवार और प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद समेत 12 दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। जितिन प्रसाद के साथ जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी पहुंचे। इस सीट पर कुल 16 लोगों के नामांकन हुए हैं। बता दें कि 28 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी तो 30 मार्च को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे।
पहले चरण में मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया 20 मार्च से शुरू हुई थी। मंगलवार को सपा से भगवत सरन गंगवार और बसपा से अनीस अहमद खां उर्फ फूलबाबू ने भी पर्चा दाखिल किया था। नामांकन के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद ने जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव, राज्यमंत्री संजय गंगवार, जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, अधिवक्ता सरोज बाजपेई व अन्य के साथ पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने दो सेट दाखिल किए।
विज्ञापन

इससे पूर्व जितिन प्रसाद ने यशवंतरी देवी मंदिर में पूजा-पाठ किया। बाद में समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। भाजपा उम्मीदवार के अलावा तय समय तीन बजे तक 11 अन्य लोगों ने भी नामांकन पत्र दाखिल किए। इस तरह 20 मार्च से अब तक कुल 16 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
इन 16 उम्मीदवारों ने जमा किया पर्चा

सपा से भगवत सरन गंगवार, बसपा से अनीस अहमद उर्फ फूलबाबू, भाजपा से जितिन प्रसाद, राष्ट्रीय समाज दल-आर के संजय कुमार, भारत जोड़ो पार्टी के इब्राहिम, युवा जनक्रांति के बलवान सिंह, सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी के प्रमोद कुमार पटेल व भारतीय कृषक दल के राजीव सक्सेना ने नामांकन किया है। इसके अलावा निर्दलीय आदर्श पांडेय, सतेंद्र कुमार मौर्य, आशीष, विचिन पाल, सुशील कुमार शुक्ला, मुनीष कुमार, शबील हसन व मो. शाहिद हुसैन ने भी पर्चा दाखिल किया।
-
लिए गए 35 पर्चे
नामांकन की प्रक्रिया समाप्त होने तक कुल 35 पर्चे लिए गए। इनमें वरुण गांधी व हेमराज वर्मा के प्रतिनिधि ने भी पर्चे लिए थे, लेकिन उनके समेत कई लोगों ने पर्चे दाखिल नहीं किए।

--
नकटादाना चौराहे से कलक्ट्रेट तक तैनात रही पुलिस
नामांकन को लेकर जगह-जगह पुलिस तैनात रही। नकटादाना चौराहे, कलक्ट्रेट गेट, ऑफिसर कालोनी गेट व अन्य स्थानों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे।
-
जितिन के पास है एक अर्टिगा कार और 50 हजार रुपये नकद
पीलीभीत। बहेड़ी-पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार जितिन प्रसाद के पास 50 हजार रुपये नकद हैं तो बैंकों में 1,12,74,601 रुपये जमा हैं। कंपनियों में भी उनका 3,47,30,428 रुपये का निवेश है। उनके पास मात्र एक आर्टिगा कार है। शपथपत्र में उन्होंने अपने पास 0.22 बोर की पिस्टल, 12 बोर की गन और एक स्पेन की बनी ड्रेगर का होना बताया है। पत्नी के पास भी 50 हजार की नकदी को दर्शाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed