{"_id":"69446e1f4030b9f6c6040f6c","slug":"15th-report-on-canviz-group-owner-kanhaiya-gulati-bareilly-news-c-4-vns1074-788854-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कैनविज समूह के मालिक कन्हैया गुलाटी पर 15वीं रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कैनविज समूह के मालिक कन्हैया गुलाटी पर 15वीं रिपोर्ट
विज्ञापन
बिथरी चैनपुर थाने में दर्ज हुआ मामला, गुलाटी के खास गुर्गे भी नामजद
बरेली। बिथरी चैनपुर थाने में कैनविज के मालिक कन्हैया गुलाटी और उसके एजेंट के खिलाफ एक और रिपोर्ट दर्ज की गई है। महीने भर में गुलाटी के खिलाफ दर्ज होने वाली यह 15वीं रिपोर्ट है।
नेकपुर ललिता देवी मंदिर के पास रहने वाले सूरजपाल ने बिथरी थाना प्रभारी सीपी शुक्ला को बताया कि हेमंत पटेल, प्रवेश पटेल और हैबिटेट डवलपर्स लिमिटेड का मालिक कन्हैया गुलाटी उनकी बिथरी चैनपुर रोड स्थित लैब पर आए थे। इन लोगों ने सूरजपाल को झांसा दिया कि कंपनी में निवेश करने पर पांच प्रतिशत रकम 20 माह तक मिलती रहेगी। गुलाटी ने सूरजपाल को मूलधन भी लौटाने का झांसा दिया था।
10,80,000 रुपये निवेश कराने के बाद कुछ दिन तक कंपनी की ओर से उन्हें पांच फीसदी रकम मिलती रही, फिर बंद हो गई। सूरजपाल ने बताया कि उन्होंने लोन लेकर निवेश किया था। अब बैंक वाले उनको परेशान कर रहे हैं। बिथरी थाना प्रभारी सीपी शुक्ला ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
परिहार और वॉरियर टीम बनाकर लगाया चूना
कन्हैया गुलाटी ने परिहार और वॉरियर नाम से अपने खास गुर्गों की दो टीमें बनाई थीं। दोनों टीमों ने शहर में अलग-अलग स्थानों पर दफ्तर खोलकर शहरवासियों को विभिन्न स्कीम में निवेश करके भविष्य के सुनहरे सपने दिखाए थे। निवेशकों से करोड़ों रुपये जुटाकर गबन कर लिया। ब्यूरो
--
कन्हैया गुलाटी प्रकरण में कुल 15 एफआईआर हो गई हैं। इनमें से 11 मामले बारादरी थाने में लिखे गए हैं। विवेचकों को बुलाकर मामलों की समीक्षा की जा रही है। जल्दी ही गिरफ्तारी व अन्य कार्रवाई की जाएगी। - अकमल खान, एसपी यातायात