Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   15.84 lakh forms uploaded, 2.83 lakh names not found in the 2003 list

Bareilly News: 15.84 लाख फाॅर्म अपलोड, 2003 की सूची में नहीं मिले 2.83 लाख नाम

Thu, 27 Nov 2025 02:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
15.84 lakh forms uploaded, 2.83 lakh names not found in the 2003 list
बरेली। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में अब तक 15.84 लाख मतदाताओं के गणना प्रपत्र बीएलओ के पास वापस आ गए हैं। सर्वे के दौरान 2.83 लाख मतदाताओं या उनके सगे संबंधियों के नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नहीं पाए गए हैं। यानी 8.31 प्रतिशत वोटरों या उनके सगे-संबंधियों के नाम पुरानी सूची में नहीं हैं।
विज्ञापन

जिले में चार नवंबर से एसआईआर अभियान शुरू हुआ है। ये चार दिसंबर तक चलना है। अब तक आधे से भी कम मतदाताओं के गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन हो पाया है। मतदाता सूची में 18.21 लाख वोटर ऐसे हैं, जिनके गणना प्रपत्र अभी बीएलओ को वापस नहीं मिले हैं। डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि वर्तमान मतदाता सूची में वोटरों की संख्या 34 लाख है। 46.53 प्रतिशत वोटरों के गणना प्रपत्र डिजिटाइज हो गए हैं। जिले में मीरगंज विधानसभा क्षेत्र शीर्ष पर है। यहां 55.57 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य बुधवार दोपहर 12.30 बजे तक हो गया। फरीदपुर, बरैली कैंट और बरेली नगर की स्थिति बेहतर नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 2.83 लाख मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो पाई है। क्योंकि, वर्ष 2003 की मतदाता सूची में न तो इनका नाम हैं और न ही इनके माता-पिता का। गणना प्रपत्र वापस लेने और अनंतिम मतदाता सूची प्रिंट होने के बाद नौ दिसंबर को प्रकाशन होगा। इसके बाद बिना मैपिंग वाले मतदाताओं को प्रशासन नोटिस जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटिस के जवाब में यदि मतदाता निर्वाचन आयोग से निर्धारित 11 विकल्पों में से कोई एक प्रस्तुत करते हैं तो उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल किया जाएगा। नोटिस का जवाब न मिलने पर संबंधित मतदाता का नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed