{"_id":"5d1a6f808ebc3e3cbf2e84ff","slug":"156201354612-bareilly-news138","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज यात्रियों ने सीखे हज के अरकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज यात्रियों ने सीखे हज के अरकान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरेली। नवाबगंज में सलीम प्रधान के रिछौला किफायत उल्ला स्थित कार्यालय परिसर में महफिले बैतुल्ला का आयोजन किया गया। इसमें हज यात्रियों ने हज करने का तरीखा सीखा।
इस मौके पर हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी खान वारसी ने हज के सफर पर जा रहे लोगों को मुबारकबाद देते हुए यात्रा से संबंधित तमाम जानकारियां दीं। उन्होंने बताया कि बरेली मंडल के हज यात्रियों को लखनऊ के हज हाउस में रिपोर्ट करना होगा। जिसकी सोशल मीडिया पर भी जानकारी दी जाएगी। समिति के हज ट्रेनर हाजी यासीन कुरैशी और अल्हाज मौलाना रईस अहमद ने हज का प्रशिक्षण दिया। इसमें उन्होंने बिंदुवार हज करने का विस्तार से तरीका बताया। नवाबगंज हज सेवा प्रभारी हाजी ताजउद्दीन अंसारी ने सभी आगंतुकों का शुक्रिया अदा किया। इस दौरान आसिम हुसैन, मोहम्मद सलीम प्रधान, हाजी परवेज, मोहसिन इरशाद, हाजी फैजान खां कादरी, हाजी ताहिर, हाजी परवेज कुरैशी, हाजी यूसुफ मौजूद रहे। ब्यूरो